राज्यसभा सांसद के आग्रह को रेलवे ने किया दरकिनार, बंद हुआ सागरपाली स्टेशन !

बलिया डेस्क : चित्तू पांडेय और जिले के मालवीय मुरली मनोहर के पैतृक गांव सागरपाली रेलवे स्टेशन अब इतिहास बन गया और इसे हाल्ट बनाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है. रेलवे प्रशासन की तरफ़ से अब सागरपाली रेलवे स्टेशन को अब पुरी तरह से बंद कर दिया गया है और स्टेशन पर तैनात कर्मचारियों को भी शिफ़्ट कर दिया गया है. आपको बता दें कि स्टेशन पर 15 कर्मचारी तैनात थे.

हालाँकि इलाक़े के लोग रेल प्रशासन के इस कदम से सख़्त नाराज़ हैं. लोगों की माँग थी कि सागरपाली रेलवे स्टेशन को हाल्ट में तब्दील न किया जाए. इसके लिए लोगों ने भाजपा के राज्यसभा सांसद नीरज शेखर से भी गुज़ारिश की थी और नीरज शेखर ने काफ़ी वक़्त पहले ही रेलवे के चेयरमैन विनोद कुमार यादव को पत्र लिखा था.

अपने खत में राज्यसभा सांसद नीरज शेखर ने कहा था कि सागरपाली रेलवे स्टेशन को पहले की ही तरह स्टेशन ही रहने दिया जाए और इसे हाल्ट में न बदला जाए.

लेकिन सांसद के इस आग्रह को दरकिनार करते हुए अब रेल प्रशासन ने स्टेशन को पुरी तरह से बंद कर दिया गया है. खबर यह भी है कि जल्द ही इसे हाल्ट बनाने के लिए टेंडर भी निकाला जाएगा.

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

6 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago