बिल्थरारोड- डीएम के निर्देश पर छापेमारी, नगर में मचा हड़कंप !

बिल्थरारोड डेस्क :  जिलाधिकारी अदिति सिंह के निर्देश पर बिल्थरारोड के उप जिलाधिकारी सर्वेश कुमार, तहसीलदार जितेंद्र कुमार सिंह ने खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ नगर में खाद्य पदार्थों की दुकानों पर औचक छापेमारी कर खाद्य सामग्रियों का सैंपल लिया।

इस दौरान जांच टीम ने इमलिया रोड स्थित वैष्णवी इंटरप्राइजेज पर छापा मारकर पांच किस्म के केक, तीन क्रीम निर्मित वस्तुओं और बिस्किट का नमूना लिया। वहीं, टीम ने त्रिमुहानी के निकट स्थित कोलकाता स्वीट हाउस पर छापेमारी कर छेना, लालमोहन, काला जामुन आदि मिठाइयों का सैंपल लिया। बताया गया है कि कोलकाता स्वीट हाउस का  रजिस्ट्रेशन केवल चाय पकौड़ी बेचने का है लेकिन यहाँ बड़े पैमाने पर मिठाई का कारोबार चलता है।

खाद्य सुरक्षा टीम की छापेमारी के दौरान नगर में हड़कंप मच गया और मिठाई आदि खाद्य पदार्थों की दुकानों पर ताले लटक गए। टीम में एसडीएम, तहसीलदार के अलावा मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी दीपक श्रीवास्तव, खाद्य सुरक्षा अधिकारी विपिन गिरी, अमित सिंह, चंद्रप्रकाश यादव, नरेंद्र कुमार आदि शामिल रहे।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

6 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago