बलिया के राधेश्याम एक समान शिक्षा की मांग को लेकर पहुँचे दिल्ली, दंडवत मार्च निकालकर किया बड़ा ए’लान

नई दिल्ली– द’ण्ड’वत आं’दोलन शुरू करने वाले पूर्व ज़िला पंचायत सदस्य राधेश्याम यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर देश की सभी पार्टियों के राष्ट्रीय अध्यक्षों को पत्र लिखकर देश में एक समान शिक्षा ला’गू करने की मां’ग की है। इसके साथ ही यादव ने अपनी मां’गों को लेकर आज (2 अक्टूबर) को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के आवास 10 जनपथ से प्रधानमंत्रा के आवास लोक कल्याण 7 तक दण्डवत मार्च भी निकाला। प्रधानमंत्री और सभी पार्टियों को लिखे अपने पत्र में यादव ने ये मांग की है कि देश में अमीर और ग़रीब सभी के लिए एक जैसी शिक्षा हो। उन्होंने मांग की है कि संसद में बिल लाकर सभी के लिए एक समान शिक्षा की व्यवस्था की जाए।

बलिया के बैरिया के रहने वाले राधेश्याम यादव एक समाजसेवी हैं। जो देश में एक समान शिक्षा दिए जाने की काफी लंबे समय से मांग कर रहे हैं। इससे पहले वह अपनी इसी मांग को लेकर देश में करीब 4 हज़ार किलोमीटर तक साइकिल यात्रा भी निकाल चुके हैं और दण्डवत मार्च भी कर चुके हैं। इसके लिए उन्हें 8 बार गिरफ्तार भी किया जा चुका है। अपने पत्र में यादव ने सवाल उठाते हुए कहा कि देश में दो तरह की शिक्षा व्यवस्था क्यों है।

सरकारी स्कूलों में किसान, मज़दूर, रिक्शा चालक, ठेला चालक और फुटपाथ पर सोने वालों के बच्चे पढ़ते हैं और देश में नियम कानून बनाने वाले नेता और अदिकारियों के बेटे कॉन्वेंट में पढ़ते हैं। इस तरह समानता नहीं आ सकती। उन्होंने कहा कि देश में समानता तभी आ सकती है जब प्रधानमंत्री का बेटा और प्रधानमंत्री के घर में झाड़ू लगाने वाले का बेटा एक स्कूल में पढ़ेगा।

यादव ने कहा कि जब अमीर व गरीब के बच्चे एक साथ एक छत के निचे शिक्षा ग्रहण करेंगे तब सही मायने में देश व समाज का विकास होगा। इसके साथ ही उन्होंने अपने पत्र ये मांग भी की है कि जो नेता या अधिकारी अपने बच्चों को सरकारी स्कूलों में नहीं पढ़ा रहे हैं, वह सरकारी सुविधाएं लेना छोद दें।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago