Categories: बलिया

बलिया – जांच में फर्जीवाड़ा मिलने पर कोटे की दुकान निलंबित, 15 दिन में मांगा जवाब

बलिया। नगरा ब्लॉक के खनवर नवादा ग्राम पंचायत की मां दुर्गा स्वयं सहायता समूह की ओर से संचालित कोटे की दुकान को उप जिलाधिकारी रसड़ा ने निलंबित कर दिया है। शैक्षिक योग्यता में विरोधाभास मिलने पर कार्रवाई की गई है। साथ ही एक 15 दिन में अपनी स्थिति स्पष्ट करने का निर्देश दिया है।

दरअसल भाजपा नेता मनोज कुमार ने डीएम को शिकायती पत्र दिया था। जिसके बाद टीम गठित कर कराई गई। जांच में पता चला कि ने चिंता सिंह के हाईस्कूल पास होने का कोई अभिलेख श्री महंत राधा कृष्णन इंटर कॉलेज सकरपुरा खड़सरा बलिया में नहीं है। बल्कि प्रधानाचार्य ने बताया कि में चिंता देवी हाईस्कूल पास नहीं है। समूह गठन में चिंता देवी की योग्यता 5वीं पास दर्शायी गई लेकिन नियुक्ति के समय प्रमाणपत्र के रूप में हाईस्कूल पास का प्रमाणपत्र संलग्न किया, जो कि विरोधाभास पैदा कर रहा है।

वहीं, संभागीय परिवहन अधिकारी ने एक हार्वेस्टर और एक ट्रैक्टर सचिंद्र सिंह पुत्र सतेंद्र सिंह के नाम पंजीकृत बताया है। चिंता देवी की आर्थिक और अन्य का स्थलीय सत्यापन क्षेत्रीय लेखपाल से कराया गया। चिंता देवी के नाम खनवर में कोई भूमि नहीं है। उनके पति के नाम से भूमि है। चिंता देवी की वार्षिक आय 54 हजार रुपये और हाईस्कूल पास होना भी स्पष्ट नहीं है।

जांच में फर्जीवाड़ा मिलने पर चिंता देवी से एक पखवाड़े के भीतर स्पष्टीकरण मांगा गया था लेकिन एक माह बाद भी चिंता देवी ने स्पष्टीकरण नहीं दिया। ऐसे में जिलाधिकारी के निर्देश पर मां दुर्गा देवी स्वयं सहायता समूह की कोटे की दुकान के अनुबंध को उप जिलाधिकारी रसड़ा की ओर से निलंबित कर दिया गया है। साथ ही एक पक्ष के भीतर साक्ष्य सहित लिखित स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया गया है।

Ritu Shahu

Recent Posts

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

1 day ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

1 month ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

2 months ago