बलिया- PWD और सिंचाई विभाग के ठेकेदार भी भर सकते हैं जिला पंचायत के टेंडर, करना होगा रजिस्ट्रेशन!

बलिया डेस्क : PWD और सिंचाई विभाग के ठेकेदार भी अब जिला पंचायत के टेंडर भर सकते हैं जिसके लिए उन्हें रजिस्ट्रेशन करना होगा।जिलाधिकारी ने कहा कि जिला पंचायत में निकले टेंडर में लोक निर्माण विभाग एवं सिंचाई विभाग के ठेकेदार में भाग ले सकते हैं। हालांकि, टेंडर स्वीकृत होने के बाद उनको जिला पंचायत में रजिस्ट्रेशन कराना होगा। इसके अलावा इस टेंडर प्रक्रिया में भाग लेने के लिए कोई भी व्यक्ति एक हप्ते के अंदर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकता है।

जिपं में निकाली गयी निविदाएं/टेण्डर के सम्बंध में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में लोक निर्माण विभाग एवं सिंचाई विभाग के रजिस्टर्ड ठेकेदारों संग बैठक में जिलाधिकारी श्री शाही ने कहा कि पहले ही यह बात सबके संज्ञान में हो कि गुणवत्तापरक और अच्छा कार्य ही कराना होगा।

रजिस्ट्रेशन के लिए रुपये दस हजार रुपये की सिक्योरिटी जमा करना होगा। जिला पंचायत के अंतर्गत लगभग 88 कार्य अभी अधूरा है। बैठक में जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी रमेश सिंह, इंजीनियर मनोज सिंह व लोक निर्माण विभाग व सिंचाई विभाग के अधिकारी व दर्जनों की संख्या में ठेकेदार थे।

बलिया की और तमाम ख़बरें , जिले से जुड़े लोगों के इंटरव्यू पढने के लिए हमें फेसबुक पेज @balliakhabar पर लाइक करें और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @BalliaKhabar पर क्लिक करें। 

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

6 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago