Categories: बलिया

बलियाः पूर्वांचल एक्सप्रेस वे और ग्रीन फील्ड एक्सप्रेव वे को किया जाएगा कनेक्ट

बलिया जिलेवासियों की लिए अच्छी खबर है। अब लोगों को एनएच 31 से सफर करने के दौरान गड्ढों के कारण परेशान नहीं होना पड़ेगा, क्योंकि एनएच 31 की मरम्मत का काम शुरु हो गया है। इसे पूर्वांचल एक्सप्रेस वे व ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस वे से कनेक्ट किया जाएगा।

यह जानकारी सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्री ने दी। सदन में नीरज शेखर ने सवाल उठाया था कि क्या उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से बिहार से हाजीपुर के बीच राजमार्ग का उन्नयन कराने की कोई योजना है। जिस पर केंद्रीय राज्य मंत्री वीके सिंह ने बताया कि गाजीपुर से हाजीपुर तक एनएच-31 के मरम्मत का कार्य शुरू हो चुका है। 81 करोड़ की लागत से इसका काम पूरा किया जाएगा साथ ही बक्सर की तरफ 17.27 पूर्वांचल एक्सप्रेस वे से कनेक्टिविटी के डीपीआर पूरी हो चुकी है।

उन्होंने सदन में बताया कि इस खंड का संरक्षण उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के हृदयपुर से शुरू होकर बिहार के छपरा के पास प्रस्तावित रिविलगंज बाईपास के प्रारम्भ पर समाप्त होता है। ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे के 29.916 किमी पर पूर्वांचल एक्सप्रेस वे को क्रॉस करेगी। इसके चलते पूर्वांचल एक्सप्रेस वे से गाजीपुर बलिया खंड तक के यातायात निर्बाध आवागमन के लिए इंटरचेंज की योजना मंत्रालय के द्वारा बनाई गई है। इस परियोजना की कुल लागत लगभग 4983.80 करोड़ रुपये है। जिसमें भूमि अधिग्रहण लागत भी शामिल है।

लिंक मार्ग से बिहार के बक्सर तक पूर्वांचल एक्सप्रेस को जोड़ा जाएगा। जिससे काफी ज्यादा लाभ लोगों को मिलेगा। यह मार्ग यूपी के 170 गांवों  और बिहार के 8 गांवों से गुजरेगा। जिसमें क्रमश 776 हेक्टेयर और 14 हेक्टेयर भूमि को कवर करेगा। यह कार्य 2022-23 के वित्तीय वर्ष का लक्ष्य रखा गया है।

वहीं ग्रीनफील्ड से जोड़ने को रिविलगंज में फोर लेन बाईपास बनेगा। इसके निर्माण के लिए लगभग 126 करोड़ भूमि अधिग्रहण के लिए स्वीकृत किया गया है। भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया अंतिम चरण में चल रही है। इस बाईपास के सिविल कार्य को वर्ष 2022-23 में सौंपने का लक्ष्य रखा गया है। इसके अलावा बलिया में भी बाईपास बनेगा।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

2 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago