बलिया शहर कोतवाली पुलिस ने अवैध मिट्टी खनन पर बड़ी कार्यवाही की है। पुलिस ने सहोदरा गांव से खनन में लगे एक जेसीबी और एक ट्रैक्टर को जब्त कर लिया। अचानक हुई इस कार्यवाही से खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया।
बता दें कि गंगा किनारे अवैध खनन माफिया काफी सक्रिय है। नदी किनारे जमकर मिट्टी खनन की जा रही है। इन खनन माफियाओं को पुलिस का भी खौफ नहीं है। माफिया बेखौफ होकर 24 घंटे खनन करते हैं।
रविवार को मुखबिर से सूचना मिली कि एक जेसीबी और एक ट्रैक्टर अवैध खनन में लगे हैं। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जेसीबी और ट्रैक्टर को जब्त कर लिया। जबकि खनन में लगे लोग तथा चालक भाग खड़े हुए। शहर कोतवाल बालमुकुंद मिश्र ने बताया कि खनन विभाग से बात कर वाहन मालिकों के साथ ही अवैध खनन में लगे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…