Categories: बलिया

बलियाः ज्यादा पैसे लेकर कम पेट्रोल देता था पंपवाला, पूर्ति विभाग ने निरस्त किया लाइसेंस

बलियाः एक तरफ डीजल-पेट्रोल के दामों में आग लग रही है तो वहीं दूसरी ओर पेट्रोल पंप पर कर्मचारी धोखाधड़ी करते हुए ज्यादा पेसों में कम पेट्रोल दे रहे हैं। यानि कि आम आदमी अपनी कमाई से जितने पैसों का पेट्रोव-डीजल खरीदता है उतना पेट्रोल उसे मिलता ही नहीं।

मामला सुखपुरा थाना क्षेत्र का है। जहां ग्राम सभा असेगा स्थित किसान सेवा केंद्र में पेट्रोल कम दिया जा रहा है। जिससे परेशान ग्राहकों ने इसकी शिकायत की। शिकायत पर संज्ञान लेते हुए पूर्ति विभाग की ओर से कार्यवाही करते हुए डीजल लाइसेंस को निरस्त कर दिया गया है। साथ ही पंप पर पेट्रोल भी कम मापने की पुष्टी हुई है। इस संबंध में आईओसी को भी पत्र लिखा गया है।

खेजुरी थाना क्षेत्र के ग्राम सभा करंबर निवासी रविशंकर शुक्ला की ओर से तीन सिंतबर को 4100 रुपये का डीजल भरवाया था। डीजल भरवाने के बाद जैसे ही गाड़ी लगभग 50 मीटर दूर गई कि अचानक बंद हो गई। काफी प्रयास के बाद भी जब गाड़ी स्टार्ट नहीं हुई तो दूसरे वाहन की सहायता से गाड़ी खींचकर एजेंसी पर ले जाया गया। टंकी से तेल निकालने पर पता लगा कि तेल में 50 प्रतिशत पानी पड़ा है।

इस पर परेशान रविशंकर शुक्ला की ओर से पूरे मामले की शिकायत पूर्ति विभाग से की। डीएसओ कृष्ण गोपाल पांडेय ने बताया कि मामले की शिकायत के आधार पर टीम बनाकर जांच की। टीम ने जांच में पाया कि एक नोजल से पेट्रोल कम मापा जा रहा है। साथ ही डीजल के लाइसेंस का नवीनीकरण नहीं कराया गया था। इस पर लाइसेंस को निरस्त कर दिया गया है।

 

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago