Categories: बलिया

बलिया – युवक से मारपीट का विरोध, सड़क पर घंटों रहा जाम, पुलिस अधिकारियों ने परिजनों को समझाया

बलिया। सुखपुरा क्षेत्र में युवक से मारपीट को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश देखने को मिल रहा हैं। जहां नाराज लोगों ने सुखपुरा चौराहे पर जाम लगा दिया। साथ ही पुलिस- प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। मामले में उचित कार्रवाई नहीं होने से लोग नाराज हैं। सूचना पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाया और जाम खुलवाया।

बता दें 8 जनवरी को मनीष कुमार चौहान को गांव के कुछ लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया था। परिजनों ने युवक को जिला चिकित्सालय पहुंचाया, जहां से वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया। परिजन उसे लेकर घर चले आए। इसके बाद पुलिस के पास पहुंचे। पुलिस ने मामले में FIR दर्ज कर उसे फिर जिला अस्पताल भिजवाया।

जिला अस्पताल से रेफर होने पर घायल को बीएचयू लेकर गए। बीएचयू से डिस्चार्ज होने के बाद सोमवार को परिजन उसे लेकर घर पहुंचे और ठेले पर लाद कर सुखपुरा चौराहे ले गए। वहां सैकड़ों की संख्या में लोगों ने जाम लगा दिया। सूचना पर सुखपुरा के साथ ही कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई। मौके पर सीओ जितेंद्र कुमार भी पहुंच गए।

काफी समझा बुझाकर सभी को थाने पर ले गए। यहां एएसपी डीपी तिवारी और एसडीएम सदर प्रशांत नायक भी पहुंच गए। बलिया एएसपी डीपी तिवारी ने कहा कि घायल को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया है। आरोपियों का पहले ही चालान कर दिया गया था। इसके बाद भी जाम लगाकर लोगों को परेशान किया गया। मामले में जो भी संवैधानिक कार्रवाई होगी की जाएगी।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

6 days ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

2 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

3 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 month ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago