बलियाः वित्तीय अनियमितता मिलने के बाद नाजिर के खिलाफ जांच के आदेश

बलियाः कलेक्ट्रेट के नजारत अनुभाग से होने वाले भुगतान में धन की अनियमितता की शिकायत मिलने के बाद कमिश्नर ने नाजिर के खिलाफ जांच के आदेश दिए हैं। आदेश के बाद विभागीय कर्मचारियों में हड़कंप की स्थिति है।
जानकारी के मुताबिक खोरी पाकड़ गांव के अजय राय ने मंडलायुक्त को शिकायती प्रार्थना पत्र देकर कलेक्टेट के नजारत अनुभान से भुगतान में वित्तीय अनियमितता की शिकायत की थी। जिसके बाद मंडलायुक्त के आदेश पर जिलाधिकारी ने नगर मजिस्ट्रेट को जांच के आदेश दिए हैं। लेकिन नजारत के प्रभारी नगर मजिस्ट्रेट को ही जांच का जिम्मा मिलना निष्पक्षता को खतरे में डाल रहा हैं।
शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि अश्विनी तिवारी कलेक्ट्रेट में प्रशासनिक अधिकारी के पद पर तैनात है, जिनकी पदोन्नति दो वर्ष पूर्व होने के पश्चात भी कलेक्ट्रेट में नाजिर पद पर ही कार्यरत हैं और जमकर वित्तीय अनियमितता कर रहे हैं। प्रशासनिक अधिकारी एवं नाजिर अश्विनी तिवारी लगातार ई-टेंडर के माध्यम से कार्य का बंटवारा नहीं करके हमेशा मैनुअल टेंडर करके अपने ठेकेदार को काम दिलवाते है।
शिकायत के मुताबिक नजारत से जैम पोर्टल की बजाय बाजार से दो गुने मूल्य पर इलेक्ट्रॉनिक व अन्य सामानों की खरीदारी की गई। साथ ही किसी भी जिलाधिकारी के स्थानांतरण के पश्चात उनके नाम पर सामान की खरीद दिखाकर तमाम तरह की फर्जी बिलों का भुगतान प्रशासनिक अधिकारी/नाजिर के द्वारा किया जाता है। कलेक्ट्रेट के कर्मचारियों का स्थानांतरण भी अपने मन मुताबिक किया गया और टेबल दिलवाने के नाम पर कर्मचारियों से अवैध वसूली की गई। शिकायतकर्ता ने कर्मचारियों को आवास आवंटित करने के लिए भी धन की वसूली करने और नगर मजिस्ट्रेट के आवास की मरम्मत के नाम पर भी बड़ी वित्तीय अनियमितता का आरोप लगाया गया है।
Rashi Srivastav

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

4 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago