बलिया में परिषदीय विद्यालयों में फर्जीवाड़ा कर नौकरी पाने के मामले में एसटीएफ हर पहलू पर जांच कर रही है। अब जांच के दायरे में 10 और शिक्षक आ गए हैं। एसटीएफ की ओर से मिली सूची पर महानिदेशालय ने बीएसए को पत्र भेज कर 10 शिक्षकों को शैक्षिक दस्तावेजों और नियुक्ति संबधित प्रपत्रों को तलब किया गया है।
महानिदेशक स्कूल शिक्षा लखनऊ ने बेसिक शिक्षा अधिकारी को पत्र भेज विद्यालयों में तैनात फर्जी शिक्षकों के तमाम दस्तावेजों को खंगाला जा रहा है। बलिया जनपद के अलग अलग शिक्षा क्षेत्रों में फर्जीवाड़ा करने वाले 10 उच्च प्राथमिक व प्राथमिक विद्यालयों मे कार्यरत प्रधानाध्यापकों, सहायक अध्यापकों एवं शिक्षामित्रों के खिलाफ जांच शुरु कर दी गई है। आपको बता दे कि इससे हड़कंप की स्थिति है।
वहीं बीएसए शिवनारायन सिंह का कहना है कि एसटीएफ का पत्र मिलते ही खंड शिक्षा अधिकारियों को 10 शिक्षकों के शैक्षणिक प्रमाणपत्र और सेवा पंजिका को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। बीईओ के पास शिक्षकों के शैक्षणिक प्रमाणपत्र होते हैं। वहीं, मानव संपदा पर यदि उक्त शिक्षकों का अभिलेख सत्यापित नहीं पाया गया तो उनका वेतन तत्काल बाधित कर दिया जाएगा।
बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…
जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…