बलिया के बेल्थरारोड तहसील के अंतर्गत सीयर ब्लॉक परिसर में 102 लाभार्थियों को प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत लाभान्वित किया गया। सभी लाभार्थियों को प्रतीकात्मक चाबी सौंपी गई।
इस दौरान कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख आलोक सिंह मौजूद थे। उन्होंने सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि जरूरतमंद को इसका लाभ उठाना चाहिए। सरकार का लक्ष्य है कि हर घर विहीन व्यक्ति के छत का सपना सरकार पूरा कर रही है। आवास के साथ साथ लोगों को शौचालय योजना का भी लाभ मिल रहा है। ताकि हर गांव खुले में शौच मुक्त हो सके।
वक्ताओं ने कहा कि आज मोदी सरकार में गरीबों के बीच अपने घर का सपना साकार हो रहा है। वित्तीय वर्ष 2022-23 में चयनित कुल 1946 लाभार्थियों में से अधिकांश आवास पूर्ण हो गया है। जिनमें से 102 लाभार्थियों को प्रतीक चाबी दी गई। साथ ही पांच लोगों को आयुष्मान कार्ड भी वितरित किया गया। इस मौके पर बीडीओ मधु छंदा सिंह, सीयर सीएचसी अधिक्षक डॉक्टर राकेश सिंह, एडीओ आईएसबी मृत्युंजय राय, वरिष्ठ लिपिक दयाशंकर राय, अकाउंटेंट सुरेश गुप्ता, प्रधान विजय यादव समेत अनेक लोग मौजूद रहे।
बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…
बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…
जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…