सब्जियों के दाम छू रहे आसमान, योगी के मंत्री का तर्क, इस महंगाई से किसानों को फायदा !

बाजारों में सब्जियों के दाम आसमान छूट रहे हैं। आमजन की थाली से सब्जियां गायब होती जा रही है। आम आदमी इस मंहगाई से परेशान हैं। उनका कहना है कि जितने रुपये किलो आज टमाटर मिल रहा है, उतने में पूरे घर की सब्जी आ जाती थी।

लेकिन हैरानी की बात ये है कि योगी सरकार में मंत्री दयाशंकर सिंह को ये मंहगाई सही लग रही है। मंत्री दयाशंकर सिंह का कहना है कि जब देश के बड़े-बड़े उद्योगपति लाभ लेते हैं तो किसान को भी लाभ लेने दीजिए। किसानों को उनकी ऊपज का दोगना दाम मिल रहा है। बलिया जो किसान सब्जी उगाते थे, यहां पर उनको कम रेट में बेचनी पड़ रही है।

हालांकि, मंत्री के तर्क से स्थितियां बिल्कुल उलट हैं। किसान जो सब्जी उगा रहे हैं, उससे दाम में बिलकुल भी वृद्धि नहीं हुई। व्यापारी जो सब्जियां स्टोर करके अपने गोदामों में रखे हुए हैं, उनके दाम बढ़े हैं।

मंत्री ने आगे कहा कि मैं तो चाहता हूं कि किसान उसको बाहर भेजकर ज्यादा पैसे में बेचें। इसके लिए वह खुद बलिया में पैकेजिंग हाउस बनाना चाहते हैं। इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अनुमति भी दे दी है। मंत्री का तर्क है कि बलिया में पैकेजिंग हाउस बनाकर जहाज से, ट्रेन से और नाव के माध्यम से सब्जियों को बाहर ले जाएंगे। अभी बलिया के किसानों को सब्जियों का दाम सही नहीं मिल पाता है।

बता दें कि बाजार में टमाटर के दाम 150 रुपये किलो के पार चले गए हैं। अदरक 300 रुपये किलो के हिसाब से मिल रहा है। मिर्च 160 रुपये किलो और गोभी-बैगन 80 रुपये किलो तक पहुंच गए हैं। ऐसा लगा रहा है कि आम आदमी की थाली से सब्जियों ने हड़ताल कर ली है और थाली में केवल दाल दिखाई दे रही है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

13 hours ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago