बलिया: फर्जी वोटरों से चुनाव जीतने की फ़िराक़ में प्रधान प्रत्याशी !

बलिया डेस्क : 2017 में जिस मकान में आठ सदस्य रह रहे थे, उसमें 2020 में बढ़कर एकाएक 38 सदस्य हो गए हैं। अब आप ये सोच रहे है कि यह कैसे संभव है, लेकिन बीएलओ की कारस्तानी से ऐसा ही हुआ है।

दरअसल दुबहर विकास खंड के बाबूराम तिवारी के छपरा गांव में मकान संख्या 46 में पहले आठ सदस्य थे, जिसमें दो सदस्य गुजर गए हैं, नियमत: अब छह होने चाहिए, लेकिन पंचायत निर्वाचक नामावली 2020 में सीधे 38 कर दिए गए हैं।

ऐसे में साफ है कि प्रधान प्रत्याशी फर्जी वोटरों के जरिए प्रधानी का चुनाव फतह करना चाहते हैं और इसलिए नीचे से उपर तक सेटिंग करके यही सब करा रहे हैं!  गौरतलब हो कि दुबहर विकास खंड के बाबूराम तिवारी के छपरा गांव के मकान संख्या 46 में 2017 जनार्दत प्रसाद, सुनील, अनुप कुमार गुप्ता, जनार्दन, संतोष कुमार, कलावती, मनोज और उषा रहते थे। इसबीच दो लोगों का निधन हो गया।

नियमत: अब छह सदस्य होना चाहिए। लेकिन बीएलओ की रहमोकरम से अब मकान संख्सा 46 में कुल 38 सदस्य हैं। जिसका नाम क्रमश: रामेश्वर प्रसाद, गोविंद प्रसाद, रामबाबू गुप्ता, मीरा प्रसाद, गिरिजा देवी, वृंदा लाल, अरविंद, रीता रीना, अंजू देवी, गायत्री देवी, मनु जी प्रसाद, आरती देवी, संतोष कुमार, दीनानाथ प्रसाद, मंजू देवी, सुनीता देवी, अनूप कुमार, ऋतिक राज, रंजू गुप्ता, विवेक कुमार, पम्मी, रिंकी गुप्ता, रोहित कुमार, राकेश कुमार, रश्मि गुप्ता,

निखिल दत्त, शिवानी कुमारी, शलिनी गुप्ता, अमन कुमार, अखिल दत्त, जनार्दन, सोनामती, मनोज, सुनिल, कुसूम कुल 38 सदस्य बनाए गए हैं। अब आप इस बात से अंदाजा लगा सकते हैं कि किस तरह फर्जीवाड़ा किया गया है। ये तो सिर्फ बानगीभर है, ठीक से जांच हो जाए तो हर गांव का हाल यही होगा।

बिना आधार सत्यापन के कैसे चढ़ गया नाम
मजे की बात तो यह है कि जो बीएलओ सूची तैयार की है वही बीएलओ आधार सत्यापन के समय लगभग 16 लोगों का नाम यह दर्शाते हुए काट दिया कि उपरोक्त सदस्यों के पास कोई आधार कार्ड नहीं है। ऐसे में सवाल यह उठता है कि जब सदस्य के पास आधार कार्ड ही नहीं था तो पंचायत निर्वाचत नामावली 2020 में नाम चढ़ा तो चढ़ा कैसे।

मामला संज्ञान में नहीं 
एसडीएम सदर राजेश यादव ने बताया कीमला मेरे संज्ञान में नहीं है, मैं जांच करवाता हूं। संबंधित बीएलओ के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 days ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

6 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago