Categories: बलिया

बलिया: मंदिर से 300 मीटर दूर मिली पुजारी की लाश, इलाके में फैली सनसनी

बलिया के एक मंदिर की पुजारी की लाश मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। आपको बता दे की पुजारी की लाश मंदिर से सिर्फ 300 मीटर की दूरी पर मिली है, जिसके बाद से पूरे इलाके में हड़कंप बच गया है। हर किसी का यही सवाल है कि आखिर पुजारी की हत्या क्यों और किसने की।

बताया जा रहा है कि पुजारी का शव पुराने ईंट भट्ठे के गड्ढे में मिला है। शव के पास एक खाली लोटा मिला है। मृतक के शरीर पर खून के निशान पाए गए हैं और हाथों में मिट्टी फंसी मिली है। पुजारी की इस हालत में लाश मिलने से कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं।फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंच गई है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक घटना बांसडीह थानाक्षेत्र के बड़सरी गांव का है। मृतक पुजारी की पहचान 70 वर्षीय राजनाथ तिवारी उर्फ श्रृंगारी महाराज के रूप में की गई है। मृतक उसी गांव के रहने वाले थे और वहीं मंदिर में ही पूजा पाठ की जिम्मेदारी निभाते थे। वे दिन भर मंदिर में रहते थे और रात को वहां से 1 किलोमीटर दूर अपने घर चले जाते थे। सोमवार की रात जब वे अपने घर नहीं पहुंचे तो परिवार के लोगों को उनकी चिंता होने लगी।

तब श्रृंगारी महाराज के दो भतीजे और परिवार की महिलाओं ने रात में ही उनकी तलाश की। अगले दिन मंदिर से करीब 300 मीटर दूर उनकी लाश मिली।​​ मृतक के भतीजे त्रिवेणी और आशीष जब मंदिर से 300 मीटर दूर पुराने ईंट भट्ठे के गड्ढे के पास पहुंचे तो देखा कि चाचा की लाश पड़ी है। उनकी लाश मुंह के बल पड़ी मिली और शरीर पर खून के छींटे भी देखे गए। पास में ही एक खाली लोटा पड़ा था।

मृतक के परिजनों ने बताया कि उनके हाथ में मिट्टी फंसी थी जिससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि किसी से हाथापाई जरूर हुई होगी। पुलिस और फारेंसिक टीम ने मौके पर सबूत इकट्ठा किए हैं।

ग्रामीणों के मुताबिक राजनाथ तिवारी बेहद सज्जन व्यक्ति थे और वे किसी तरह का व्यसन नहीं करते थे। मंदिर के पास ही कुछ महिलाएं कच्ची शराब बनाने का काम करती हैं। मंदिर का पुजारी होने के नाते राजनाथ तिवारी ने इसका विरोध भी किया था। लोगों का यह भी मानना है कि इन महिलाओं और कच्ची शराब की बिक्री से जुड़े लोगों से भी पूछताछ करनी चाहिए।

जानकारी के अनुसार 70 वर्षीय पुजारी का अपना कोई परिवार नहीं है। उनके भाई का परिवार है और वे उन्हीं के साथ रहते थे। वहीं मौके पर पहुंचे कोतवाल स्वतंत्र कुमार सिंह से मंदिर के बगल में बन रही कच्ची शराब की शिकायत हुई है। कोतवाल ने कहा कि कच्ची शराब बनाने वाला कोई भी हो छोड़ा नहीं जाएगा। आप लोगों को हमें पहले ही जानकारी देनी चाहिए थी।

इधर पुजारी की हत्या के बाद से लोग सकते में हैं और उन्होंने मामले की गहराई से जांच करने की मांग की है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 weeks ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

3 weeks ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

3 weeks ago

3 weeks ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

4 weeks ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

1 month ago