बलिया: शादी में गए भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष को घेरकर पी’टा!

बलिया डेस्क: बलिया के भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष जावेद कमर खां पर कुछ लोगों ने द्वारा हम’ला करने का मामला सामने आया है. इस मामले को लेकर जावेद कमर खां ने कोतवाली में मामला दर्ज करा दिया है. खबर के अनुसार, यह मामला सोमवार रात परमंदापुर का है. बताया जा रहा है कि जावेद कमर खां एक शादी में शामिल समारोह में गए हुए थे. लेकिन वहां पर दो लोगों के बीच विवाद को सुलझाने की पंचायत चल रही थी.

इस बीच जब जावेद कमर खां को देखकर एक पक्ष ने और बवाल करना शुरू कर दिया. दरअसल इस पक्ष का कहना था कि जावेद ने उसके खिलाफ शिकायती पत्र, जिसे लेकर वह काफी नाराज़ था. इससे पहले की जावेद कुछ समझ पाते, इन लोगों ने उन पर हमला कर दिया. बताया जा रहा है कि इस दौरान उनके सिर में गंभीर चोट आ गयी और इलाज के लिए उन्हें तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया. वहां पर फिलहाल इलाज चल रहा है.

लेकिन इस बीच जावेद की तरफ से मामला दर्ज करा दिया गया है. अपनी शिकायत में उन्होंने जावेद कमर खां को देखते ही अजीमुल्लाह शेख गुड्डू और जवेद के साथ साथ दो अन्य के पर गाली गलौज करने और मार पीट करने का मामला दर्ज कराया है. फिलहाल इस मामले की जांच शुरू हो गयी है. कोतवाल विपिन सिंह ने इसकी जानकारी दी है.

फिलहाल इसमें अभी किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है लेकिन पुलिस का कहना है कि जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. बहरहाल, कहा यह भी का जा रहा है कि जावेद इस मामले में समझौता कराना चाह रहे थे लेकिन एक पक्ष को उनका इस मामले में दखल देना नागवार गुज़रा. कहा यह भी जा रहा है कि आरोपियों की जावेद से पहले ही किसी बात को लेकर अनबन चल रही थी.

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago