बलिया : मुंह से ही ठांय ठांय की आवाज़ निकालकर अपराधियों को डराने वाली यूपी पुलिस का एक और कारनामा सामने आया है. इस बार यह कारनामा अपने जिले बलिया में हुआ है, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. दरअसल बलिया में यूपी पुलिस के जवानों को दंगा नियंत्रण की ट्रेनिंग दी जा रही थी. उन्हें रिहर्सल कराया जा रहा था ताकि नाज़ुक स्थिति में वह मोर्चा संभाल सकें और हालात काबू में कर सकें.
लेकिन जिसकी उम्मीद थी, उस्ला उल्टा ही हो गया और इस तरह जवानों की तैयारी की पोल खुल गयी. दरअसल हुआ कुछ यूँ कि इस दौरान पुलिस के एक जवान को आंसू गैस दागने के लिए कहा गया. बाद इसके वह इस कोशिश में लग गया लेकिन लाख जद्दोजहद के बाद भी वह तो वह ऐसा आंसू गैस नहीं दाग सका. इस दौरान पुलिस के तमाम आला अधिकारी मौजूद थे और अअपने विभाग के जवानों की स्थिति देख रहे थे.
बड़ी बात यह है कि इस मामले पर एसपी ने भी ऐसा जवाब दिया जो अपने आप में मज़ाक ही लगता है. दरअसल उन्होंने कहा कि जो भूल गए हैं, उन्हें दोबारा सिखाने के लिए ही रिहर्सल कराया जा रहा था. इस पूरे मामले के वीडियो में देखा जा रहा है कि पुलिस के जवान गोला दागते हैं लेकिन वह मिसफायर होता है. इसके बाद जवान नई कार्ट्रिज लोड करते हैं और फिर से गोला दागने की कोशिश की जाती है लेकिन एक बार फिर मिसफायर ही होता है.
तीसरी कोशिश में भी यही हाल होता है. अब आप खुद अंदाजा लगाये कि किसी घटना को लेकर अगर हालात काबू से बाहर हो जाते हैं और कानून-व्यवस्था बिगड़ने की नौबात आ जाती है तो ऐसे में पुलिस क्या करेगी? कैसे कर पाएगी लोगों की सुरक्षा और कैसे हालात को काबू कर पाएगी?
बलिया। नई दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली कांग्रेस…
बलिया: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…
बलिया। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…
बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…