बलिया- ट्रैवल एजेंसियों पर शिकंजा कसने की तैयारी, IRCTC ने रिपोर्ट की तलब

बलिया। उत्तरप्रदेश में रेलवे की अवैध टिकट काटकर अपना धंधा चलाने वाली ट्रैवल एजेंसी पर शिकंजा कसने की तैयारी आईआरसीटीसी ने शुरू कर दी है। प्रदेश में ट्रैवल एजेंसी की आड़ में टिकट दलाली का गोरखधंधा बड़े पैमाने पर चल रहा है। इसके रोकथाम के लिए आईआरसीटीसी की ओर से जौनपुर, आजमगढ़, बलिया, सुल्तानपुर और प्रतापगढ़ के ट्रैवल एजेंसियों की सूची मांगी है। इसमें रेलवे स्टेशनों के आस-पास के ट्रैवल एजेंसी को प्राथमिकता के आधार पर शामिल करने का आदेश दिया गया है।

जिससे ट्रैवल एजेंसी संचालकों में हड़कंप मचा है।बता दें जौनपुर, शाहगंज, आजमगढ़, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़ और बलिया में बड़े पैमाने पर रेलवे टिकटों की दलाली का मामला सामने आया है। आरपीएफ ने पिछले ही महीने कई जिलों की ट्रैवेल एजेंसियों से पूछताछ की थी। इसमें रेलवे टिकट एक-दूसरे जिलों से मंगाने और भेजने का मामला सामने आया था। पता चला था कि इस गोरखधंधे में एक गिरोह काम कर रहा है जिसके तार कई जिलों से जुड़े हैं। इसके बाद आईआरसीटीसी ने ट्रैवेल एजेंसियों की सूची तलब की है। इससे ट्रैवेल एजेंसी संचालकों में हड़कंप मचा है।

आरपीएफ प्रभारी आनंद सिंह ने बताया कि जो भी फर्जीवाड़ा करता है, उसकी सूची बोर्ड से आ जाती है। पिछले महीने तीन-चार ट्रैवेल एजेंसियों पर कार्रवाई की गई थी। वर्तमान में इन पर निगहबानी की जा रही है। सभी ट्रैवल एंजेसियों की सूची तलब की गई है।जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

2 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago