किसानों का भारत बंद आज, आंदोलन को देखते हुए बलिया पुलिस अलर्ट

आज संयुक्त किसान मोर्चा के आव्हान पर किसान आंदोलन के समर्थन में भारत बंद का ऐलान किया गया है। इसको लेकर बलिया पुलिस अलर्ट पर है। हालांकि जिले में आंदोलन का खास असर नहीं दिख रहा है। लेकिन प्रशासन पूरी तरफ सतर्क है। रविवार को पुलिस ने कुछ इलाकों में फ्लैग मार्च भी निकाला और लोगों से शांति की अपील की।पुलिस का कहना है कि आंदोलन के दौरान दुकानों या बाजारों को जबरिया बंद नहीं कराने दिया जाएगा। हालांकि लोग स्वेच्छा से दुकानें बंद रख सकते है। जिले में पहले से धारा 144 लागू है इसलिए लोगों को समूहों में न रहने की अपील की गई है। वहीं आंदोलन को लेकर बलिया का मिजाज काफी अलग है। बीते कुछ दिनों से किसान संगठन के लोग लगातार बैठक कर रहे हैं। उन्होंने व्यापारी, छात्र, अधिवक्ताओं से समर्थ की मांग की है। शहर के अग्रवाल धर्मशाला में रविवार को उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड मेडिकल रिप्रेंजेंटेटिव एसोसिएशन (यूपीएमएसआरए) के सदस्यों ने भारत बंद के समर्थन की घोषणा की।

कर्मचारी नेताओं ने कहा कि सरकार पूंजीपतियों के साथ खड़ी है। दवा प्रतिनिधियों पर भी आघात करते हुए 44 श्रम कानूनों को चार श्रम संहिता में बदल चुकी है। रविवार को किसान मजदूर शोषित असहाय गरीब संघ की बैठक रखी गई। जिसमें 27 सितंबर को भारत बंद सफल बनाने की रणनीति पर चर्चा हुई। बैठक में विजय ओझा, देवानन्द सिंह, सुदामा प्रसाद, विजय शंकर, लल्लन राम, काशीनाथ प्रजापति, शिवनाथ शर्मा, तेज नारायण, शिव बहादुर यादव आदि रहे। अध्यक्षता पारसनाथ सिंह व संचालन रामप्रसाद ने किया।

भारत बंद के समर्थन में रविवार की शाम को संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा निकाले जा रहे कैंडल मार्च को पुलिस ने रोक दिया। मोर्चा के कार्यकर्ता कैंडल मार्च के लिए स्टेशन पर जमा हुए। यहां से वे कैंडल मार्च निकाल रहे थे।तभी पुलिस ने जिले में धारा 144 लगे होने का हवाला देकर उन्हें रोक दिया। इस दौरान हल्की झड़प भी हुई थी।बहलहाल बंद को लेकर अभी बलिया में माहौल शांत हैं लेकिन स्थिति को संभालने पुलिस पूरी तरह तैनात है। वरिष्ठ अधिकारी लगातार नजर बनाए हुए हैं। चौक-चौराहों पर पुलिस सतर्कता बरत रही है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

4 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 month ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago