Categories: बलिया

बलियाः सुरहा ताल पक्षी महोत्सव को लेकर तैयारियां तेज, DM ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा

बलिया। जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने सुरहा ताल पक्षी महोत्सव 2022 की तैयारियों का जायजा लिया। वहां पर उन्होंने लगने वाले फूड स्टालों और सफाई की व्यवस्था देखी। साथ ही उन्होंने महिलाओं और बच्चों की सुविधा के लिए शौचालय के निर्माण का भी निर्देश दिया।

इसके अतिरिक्त उन्होंने निर्देश दिया कि नौकायन करने आने वाले सैलानियों की सुरक्षा का पूरा ख्याल रखा जाए और उन्हें नौकायन कराते समय लाइफ जैकेट अवश्य पहनाई जाए। साथ ही सीमित लोगों को ही नावो पर बैठाया जाए जिससे कि किसी प्रकार की दुर्घटना ना हो।

उन्होंने हनुमानगंज ब्लॉक के बीडीओ को निर्देश दिया कि महोत्सव के समय किसी प्रकार की असुविधा ना होने पाए। लोग सुबह से ही प्रवासी पक्षियों को देखने के लिए आने लगेंगे। जिलाधिकारी स्वयं कल सुबह छ: बजे प्रवासी पक्षियों को देखने के लिए आएंगी।

उन्होंने निर्देश दिया कि महिलाओं, बच्चों और आमजन लोगों के लिए जलपान की व्यवस्था की जाए। साथ ही लोगों के बैठने के लिए बेंचे लगाई जाए और बच्चों के मनोरंजन के लिए झूलों की व्यवस्था की जाए। कल सुरहा ताल पक्षी विहार के लोगो (शुभंकर) का अनावरण जिलाधिकारी और जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट से किया जाएगा।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

2 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago