Categories: बलिया

बलिया: ऑपरेशन के दौरान प्रसूता की मौत, परिजनों ने कहा- डॉक्टरों की लापारवाही से गई जान

बलिया के सिकंदरपुर के मनियर थाना क्षेत्र में ऑपरेशन के दौरान लापारवाही से एक प्रसूता की मौत हो गई। इस घटना के बाद परिजनों का आक्रोश फूट पड़ा और उन्होंने अस्पताल में जमकर हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बड़ी मशक्कत के बाद परिजनों को समझा बुझा कर मामला शांत कराया।

जानकारी के मुताबिक, बैरिया थाना क्षेत्र के सुरेमनपुर गांव निवासी 25 वर्षीय बेटी पिंकू यादव वर्ष पत्नी प्रदीप यादव अपने मायके में प्रसव कराने के लिए आई थी। शनिवार की सुबह पेट दर्द होने के बाद वह अपने भाभी सुगती देवी व बहन रिंकू यादव के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर पहुंची।

जहां चिकित्सक डॉ अंशुमन राय ने ऑपरेशन करने का सलाह दिया। परिजनों के कहने पर चिकित्सक प्रसूता को ऑपरेशन थिएटर में ले गए, लेकिन 2 घंटे बाद परिजनों को पता चला की प्रसूता की मौत हो गई है, इसके बाद परिजन हंगामा करने लगे।

वहीं चिकित्सकों ने प्रसूता को जीवित बता कर जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया, लेकिन परिजनो ने प्रसूता को ले जाने से इनकार कर दिए और चिकित्सक पर लापारवाही का आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग करने लगे। करीब 4 घंटे तक हंगामा चलता रहा, इसके बाद पुलिस पहुंची और हस्तक्षेप के बाद चिकित्सक डॉक्टर अंशुमन राय और कुछ स्टाफ के साथ एंबुलेंस से प्रसूता को बलिया भेजा गया। हालांकि तब तक प्रसूता की मौत हो चुकी थी।

मृतिका की भाभी ने बताया कि मै अपनी ननद पिंकू को लेकर सुबह 11 बजे के आस-पास अस्पताल पहुंची थी। उसके पेट में बहुत दर्द था। डॉक्टर अंशुमान ने चेकअप किया और बोले कि ऑपरेशन करना होगा। हमने परिजनों और ननद के पति से बात की। उनकी अनुमति मिली तो हमने डॉक्टर को हां कर दी। उन्होंने तैयारी की और दोपहर डेढ़ बजे पिंकू को लेकर ऑपरेशन थियेटर में चले गए। 4 बजे के आस-पास डॉक्टर बहार आए और कहा कि उसकी हालत सीरियस है, जिला अस्पताल ले जाओ। तब हम समझ गए इन्होंने मेरी ननद की जान ले ली।’

मृतिका के पति प्रदीप यादव का रो रो कर बुरा हाल है। प्रदीप की शादी पिछले वर्ष अप्रैल माह में ही हुई थी। नई खुशियां आने से पहले ही उसने अपने हमसफर को खो दिया। प्रदीप का कहना है कि ‘मेरी तो दुनिया ही उजाड़ गई। एक झटके में भगवान ने मुझसे पत्नी के साथ ही साथ बच्चा भी छीन लिया।

घटना के बाद परिजनों ने हंगामा किया, लेकिन डॉक्टर सफाई देते रहे। फिलहाल उपजिलाधिकारी रवि कुमार, क्षेत्राधिकारी आशीष मिश्र, थानाध्यक्ष दिनेश पाठक, चौकी प्रभारी रविंद्र पटेल ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

2 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago