बलिया विद्युत विभाग का कारनामा, न बिजली जली, न मीटर चला फिर भी आ गया हजारों का बिल

बलिया का विद्युत विभाग अक्सर अपने नए-नए कारनामों को लेकर चर्चा में रहता है। अब विद्युत विभाग की लापरवाही को उजागर करता एक और मामला सामने आया। विद्युत विभाग को वैद कनेक्शन धारकों व नए कनेक्शन लेने वालों के यहां नए मीटर लगाने थे लेकिन विभाग ने मीटर लगाने में खूब खेल किया और गांवों में केवल आधार कार्ड व फोटो लेकर मीटर लगा दिए। कई क्षेत्रों में पोल व तार तक नहीं है लेकिन रहवासियों को हजारों का बिल विभाग ने थमा दिया है।मामला सोहांव ब्लॉक के पलिया खास गांव का है। जहां बिना बिजली जलाए ही लोगों के हजारों के बिल आ रहे हैं। जानकारी के मुताबिक करीब डेढ़ साल पहले शासन की ओर से घर-घर बिजली पहुंचाने के लिए सौभाग्य योजना संचालित की गई। इसके तहत, प्रावधान किया गया कि जिन मजरों तक बिजली नहीं पहुंची वहां तक विद्युतीकरण कर लोगों को कनेक्शन दिए जाएं। इसकी जिम्मेदारी बजाज इलेक्ट्रिकल को दी गई है।

लेकिन संस्था ने बड़ी लापरवाही करते हुए पोल, तार और ट्रांसफार्मर लगाने के बाद संबंधित मोहल्ले के लोगों को कनेक्शन देने के लिए आधार कार्ड और फोटो लिया। इसके बाद उनके घरों पर मीटर भी लगा दिया लेकिन कनेक्शन नहीं किया। लोगों के काफी इंतजार के बाद भी कर्मचारियों ने कनेक्शन नहीं किया। अब बिना बिजली जलाए ही लोगों को पांच से लेकर 7 हजार के बिल पहुंचने लगे हैं। कई बार ग्रामीणों ने इसी शिकायत भी की। लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। ग्रामीणों का यह भी कहना है कि न तो उनके यहां बिजली जलती है और न ही मीटर ही चलता है तो इसकी रीडिंग कैसे हो रही है।वहीं मामले में बलिया विद्युत वितरण खंड द्वितीय अधिशासी अभियंता चंद्रेश उपाध्याय का कहना है कि यह मामला संज्ञान में आया है। इसके निस्तारण के लिए पलिया खास गांव में 16 सितंबर को एसडीओ की मौजूदगी में कैंप निर्धारित किया गया है। इसमें कुछ लोग ही हैं, जो बिजली का प्रयोग नहीं कर रहे हैं। कैंप में ही सभी मामले की जांच कर निस्तारण कराया जाएगा।

Rashi Srivastav

Recent Posts

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

18 hours ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

18 hours ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

18 hours ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

18 hours ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

18 hours ago

बांसडीह विधानसभा सर्वे 2027

बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…

20 hours ago