बलिया का विद्युत विभाग अक्सर अपने नए-नए कारनामों को लेकर चर्चा में रहता है। अब विद्युत विभाग की लापरवाही को उजागर करता एक और मामला सामने आया। विद्युत विभाग को वैद कनेक्शन धारकों व नए कनेक्शन लेने वालों के यहां नए मीटर लगाने थे लेकिन विभाग ने मीटर लगाने में खूब खेल किया और गांवों में केवल आधार कार्ड व फोटो लेकर मीटर लगा दिए। कई क्षेत्रों में पोल व तार तक नहीं है लेकिन रहवासियों को हजारों का बिल विभाग ने थमा दिया है।
लेकिन संस्था ने बड़ी लापरवाही करते हुए पोल, तार और ट्रांसफार्मर लगाने के बाद संबंधित मोहल्ले के लोगों को कनेक्शन देने के लिए आधार कार्ड और फोटो लिया। इसके बाद उनके घरों पर मीटर भी लगा दिया लेकिन कनेक्शन नहीं किया। लोगों के काफी इंतजार के बाद भी कर्मचारियों ने कनेक्शन नहीं किया। अब बिना बिजली जलाए ही लोगों को पांच से लेकर 7 हजार के बिल पहुंचने लगे हैं। कई बार ग्रामीणों ने इसी शिकायत भी की। लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। ग्रामीणों का यह भी कहना है कि न तो उनके यहां बिजली जलती है और न ही मीटर ही चलता है तो इसकी रीडिंग कैसे हो रही है।
बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…
जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…