बलिया: बिजली विभाग ने काटी 471 प्राथमिक स्कूलों की बिजली, बच्चे बेहाल मौज में अधिकारी

करे कोई और भरे कोई, यह कहावत आपने सुनी होगी। कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है बलिया के प्राथमिक स्कूल में, जहां विद्यालय प्रशासन की लारवाही का खामियाजा बच्चे उठा रहे हैं। भरी गर्मी में बच्चे बिना बिजली के पढ़ाई करने को मजबूर हैं। न तो विद्यालय में पंखा चल पा रहा है न लाइट है। बड़ी असुविधाओं के बीच बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। जनपद के कई प्राथमिक स्कूलों पर लंबे समय से बिजली बिल बकाया हैं जब उन्हें नहीं भरा गया तो सोमवार को बिजली विभाग ने 471 प्राथमिक स्कूल सहित कुल 516 सरकारी संस्थानों की बिजली काट दी थी, इसमें 38 आंगनबाड़ी केंद्र भी शामिल है।तभी से बच्चों का बुरा हाल है। गर्मी और उमस के बीच बच्चे पढ़ रहे हैं। शिक्षक भी परेशान हैं। बिना बिजली के पढ़ाई में असुविधा को देखते हुए अभ शिक्षकों ने जिलाधिकारी सहित सीडीओ तथा बीएसए से तत्काल रूप से विद्यालयों में बिजली आपूर्ति बहाल कराने की मांग की है।प्राथमिक शिक्षक संघ बेरूआरबारी के ब्लाक अध्यक्ष जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि बिजली विभाग द्वारा किसी विद्यालय पर न तो नोटिस दिया गया और न ही बिल ही दिया गया। बिना बताए ही कनेक्शन काट दिया गया। जब विभाग द्वारा स्कूल में मीटर लगाया गया तब समय से बिल भी भेजना चाहिए था, लेकिन विभाग ने ऐसा नहीं किया।

प्राथमिक शिक्षक संघ रसड़ा के ब्लाक अध्यक्ष तेज प्रताप सिंह ने बताया कि बिना नोटिस कोई भी विभाग किसी के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर सकता है। बेसिक शिक्षा महकमा को बिजली विभाग के खिलाफ तुरंत एक्शन लेना चाहिए। प्राथमिक शिक्षक संघ नगरा के ब्लाक अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि जिलाधिकारी इस गंभीर मुद्दे को तत्काल संज्ञान में लें, क्योंकि बच्चों का सवाल है। प्राथमिक शिक्षक संघ दुबहर के ब्लाक अध्यक्ष अजीत पांडेय ने बताया कि बिजली विभाग की यह कार्रवाई तानाशाहीपूर्ण है। विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों को शिक्षकों के बारे में न सही कम से कम बच्चों के बारे में सोचाना चाहिए था कि इस गर्मी वे कैसे पठन-पाठन करेंगे।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago