विद्युत कटौती से बेहाल बलिया!

बलिया के विद्युत विभाग के कर्मचारी हड़ताल पर चले गए हैं, इसके सबसे ज्यादा परेशान स्थानीय लोगों को हो रही है। घंटों हो रही बिजली कटौती से लोग परेशान हैं।

विद्युत कर्मचारियों ने अपनी नौ सूत्रीय मांग को लेकर 16 मार्च की रात 10 बजे से 72 घंटे की हड़ताल की घोषणा की है। परन्तु बेल्थरारोड में 12 घंटे पहले से यानि 16 मार्च की सुबह से ही नगर की विद्युत आपूर्ति ठप कर दिया गया है। गुरुवार की सुबह से दोपहर ढाई बजे तक नगर की बिजली आपूर्ति ठप्प रही।इस दौरान जब विद्युत अधिकारियों के आफिस का जायजा लिया गया तो वह वहां नहीं मिले। इससे नगरवासी परेशान होते रहे। गर्मियों के समय में कई जगह दिनभर बिजली गोल रही। ऐसे में महिलाएं, बच्चे, बुजुर्ग काफी मुसीबतों का सामना कर रहे हैं। भरी गर्मी में जिले के लोगों को पंखे की हवा तक नसीब नहीं हो रही है।

सिर्फ ग्रामीण क्षेत्र ही नहीं, बल्कि शहरी क्षेत्रों में भी जमकर बिजली कटौती हो रही है। कई गावों में रातभर अंधेरा पसरा रहता है। बिजली न आने से किसानों को भी समस्या का सामने करना पड़ता है। आपूर्ति ठप होने से नगर में पानी के लिए हाहाकार की स्थिति है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 week ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

3 months ago