बलिया- ग़रीब लोगों को मिले कंबल तो खिल उठे चेहरे !

नगरा डेस्क :  बलिया सहित यूपी के कई जिलों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है इसी के साथ रात में ठंड का तापमान नीचे ही गिरता जा रहा है। ऐसे में निर्धन वर्ग को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बलिया के  नगरा क्षेत्र  में नगर के निर्धन वर्ग के परिवारों में शनिवार को शहबान बालिका इंटर कालेज में गर्म कम्बल का वितरण किया। कंबल पाकर लोगों के चेहरे खिल उठे और संस्था के लोगों को धन्यवाद करते हुए भाबुक हो गए। 

कंबल पा कर लोगों ने बताया कि शहबान ग्रुप समाज सेवा के तहत लोगों को ख़ुशी दे रहा है। लॉकडाउन के समय में गरीबों को राशन वितरण कर लोगों की सहायता की। इनके द्वारा लोगों की मदद समय समय पर की जाती है। बसपा नेता व शहबान ग्रुप के चेयरमैन इश्तियाक अहमद ने कहा कि गरीब व निर्धन,असहाय पुरुष,महिलाओं को सर्दी से बचाव के लिए गर्म कंबल बांटे गये है और हम लोग निरंतर सेवा आगे भी करते रहेंगे।

कम्बल वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मुख्य सेक्टर प्रभारी आजमगढ मंडल डा. मदन राम रहे। स्वागत बसपा नेता इश्तियाक अहमद व ग्रुप के एमडी मु.इमरान ने माल्यार्पण कर किया। इस मौके पर रिजवान अहमद, इम्तेयाज अहमद,श्रवण कुमार भारती, सियाराम, विक्रमा प्रसाद मौर्या, छोटेलाल, सफीउल्लाह , निर्भय प्रकाश आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता सत्य प्रकाश जायसवाल व संचालन शैलेंद्र महाराज ने किया।

 

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 days ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

5 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago