बलिया- फेसबुक पर लाइव जहर खाने वाले प्रेमी जोड़े का अबतक नहीं मिला कोई सुराग, मुकदमा दर्ज

बलिया डेस्क : नरही थाना क्षेत्र के कुल्हड़िया गांव लक्ष्मणपुर चट्टी से गायब हुए प्रेमी प्रेमिका के जहर पीने का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने प्रेमी के खिलाफ नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर भगाने के मामले में मुकदमा पंजीकृत कर दिया है। जबकि रविवार को लापता हुए दोनों प्रेमी प्रेमिका का कहीं कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

शुक्रवार की रात लक्ष्मणपुर चट्टी से फरार हुए प्रेमी प्रेमिका की जहर पीते वीडियो वायरल किया गया इसके बाद परिवारी जनों में हड़कंप मच गया। पुलिस भी भरौली गंगा तट पर काफी खोजबीन की लेकिन कहीं सुराग नहीं लगा इधर लड़की के घर वाले भी परेशान होकर रविवार को लड़की के पिता ने नरही थाने में तहरीर दिया कि कुल्हडिय़ा गांव निवासी उपेंद्र गोड़ ने मेरी बेटी को बहला-फुसलाकर कहीं गायब कर दिया है।

पुलिस ने 363 और 366 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया है पुलिस भी उपेंद्र की खोजबीन में जुट गई है। लड़के के परिवार वाले भी उपेंद्र की तलाश में जुटे हुए हैं लेकिन उसका कोई अता पता नहीं लग पाया है।

वहीँ इस पुरे मामले पर नरहीं थाना प्रभारी ज्ञानेश्वर मिश्र  का कहना है कि  प्रेमी युगल प्रकरण में युवती के पिता की तहरीर पर मुकदमा लिखा गया है। युवक की तलाश जारी है जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।

 

बलिया ख़बर

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

4 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago