बलियाः तेज आंधी में बह गया पांटून पुल, पीपों की तलाश जारी

बलिया. सिकंदरपुर क्षेत्र में बना पीपा पुल मंगलवार को तेज आंधी में बह गया। ये पुल बिहार-यूपी को जोड़ने का काम करता था। गनीमत रही कि घाघरा में जलस्तर बढ़ने के बाद इस पुल से आवागमन रोक दिया गया था।

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि रस्सा और लंगर की कमी के कारण पीपा पुल के पीपे बह गए। सूचना मिलने पर पीडब्ल्यूडी के कर्मचारी पीपे की तलाश में जुट गए हैं। यह पुल बलिया को बिहार के सीवान से जोड़ता था।

सिकन्दरपुर के घाघरा नदी के खरीद- दरौली घाट पर निर्मित पीपा पुल के करीब 40 पीपे मंगलवार दोपहर में तेज आंधी में बह गये। इसकी जानकारी होने के बाद पीडब्ल्यूडी के कर्मचारी पीपों की तलाश में जुट गए हैं। पिछले दिनों घाघरा नदी के जलस्तर बढ़ने के बाद यूपी-बिहार के बीच निर्मित पीपा पुल से आवागमन रोक दिया गया था।

ग्रामीणों का कहना है कि पुल के कुछ पीपे बहकर तीन से चार किमी दूर पुरुषोत्तम पट्टी व निपनिया गांव के पास किनारे लगे हुए थे। वहीं पीडब्ल्यूडी के एई क्षितिज जायसवाल ने बताया कि कुछ पीपे बहकर कुछ दूरी पर जाकर नदी के एक किनारे लग गए हैं।

बलिया ख़बर

Recent Posts

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

2 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

1 month ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

2 months ago