बलिया पुलिस ने अखबार की रिपोर्ट को बताया फेक, कहा – कोरोना जांच की टीम पर नहीं हुआ हमला

नई दिल्ली डेस्क  : फेक न्यूज़ के इस दौर में देश के बड़े अख़बार और पोर्टल भी अछूते नहीं हैं। वो बिना फैक्ट चेक किए अपने दर्शकों को फर्जी ख़बरें परोसते नज़र आ रहे हैं।

अब नवभारत टाइम्स ने कोरोना से जुड़े एक मामले में फेक न्यूज़ प्रकाशित की है। जिसका बलिया पुलिस ने खंडन किया है। दरअसल, अख़बार ने 4 जून को एक खबर प्रकाशित की। जिसमें उसने दावा किया कि बलिया के सहतवार के बिसौली ग्राम सभा में कोरोना संदिग्ध एक किशोरी का सैंपल लेने गई स्वास्थ्य टीम पर बुधवार को हमला किया गया।

अख़बार ने दावा किया कि कोरोना संदिग्ध के परिजनों ने स्वास्थ्य टीम को लाठी-डंडे से दौड़ा लिया। अख़बार के मुताबिक़, जब स्वास्थ्य टीम पर हमला हुआ तो उसने इस बात की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस मौके पहुंच गई और उसकी मौजूदगी में ही संदिग्ध कोरोना मरीज का सैंपल लिया गया। बलिया पुलिस ने एनबीटी कि इस रिपोर्ट को फेक बताया है।

बलिया पुलिस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से लिखा गया कि संदिग्ध कोरोना के परिजनों द्वारा स्वास्थ्य टीम पर हमले की खबर गलत है। टीम को लाठी डंडों से नहीं दौड़ाया गया। पुलिस ने बताया कि कोरोना संदिग्ध के परिजन बिना किसी हिंसा के स्वास्थ्य टीम को सैंपल नहीं लेने दे रहे थे।

जिसकी स्वास्थ्य टीम ने पुलिस से शिकायत की। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और पुलिस की मौजूदगी में ही सैंपल लिया गया। पुलिस के इस बयान से साफ है कि वहां कोई हिंसा नहीं हुई। कोई लाठी डंडे नहीं चले। इसके बावजूद अख़बार ने अपनी रिपोर्ट में लाठी डंडों का ज़िक्र किया। ऐसे में सवाल उठता है कि अख़बार को हमले की जानकारी कहां से मिली।

अख़बार ने अपनी रिपोर्ट में किसी हवाले का ज़िक्र नहीं किया है और ना ही जिनपर हमला हुआ उनमें से किसी सदस्य का बयान प्रकाशित किया है। ज़ाहिर है कि अख़बार ने इस खबर को बिना किसी पुष्टि के ही प्रकाशित कर दिया। ऐसे में अख़बार की मंशा पर सवाल उठना लाज़मी है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago