प्रशासनिक अधिकारी और कर्मचारियों की सुरक्षा करेगी बलिया पुलिस

बलिया में अब प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों को पुलिस सुरक्षा मुहैया कराएगी। जी हां, अगर प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों को क्षेत्र में कार्य के दौरान किसी भी तरह की सुरक्षा संबंधी परेशानी आती है तो पुलिस उनकी मदद करेगी।

बता दें कि गुरुवार को विकास भवन के सभागार में गुरुवार को बैठक आयोजित की गई। इसमें मुख्य विकास अधिकारी प्रवीण वर्मा के साथ विकास भवन के सभी अधिकारी मौजूद रहे। इस बैठक के दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों को फील्ड में आने वाले दिक्कतों के बारे में जानकारी ली गई।

इसी दौरान अपर पुलिस अधीक्षक विजय त्रिपाठी ने कहा कि प्रशासनिक अधिकारियों व कर्मचारियों को क्षेत्र में कार्य के दौरान पुलिस हरसंभव मदद के लिए तैयार हैं। उन्हें सुरक्षा संबंधी अड़चन समझ में आए तो तत्काल पुलिस से संपर्क करें। किसी जांच या कार्रवाई के दौरान सुरक्षा अवश्य उपलब्ध कराई जाएगी।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago