बिल्थरारोड- पुलिस का शर्मनाक चेहरा, पैसे न देने पर पशु व्यापारी को बंदूक की बट से पिटा

बलिया के बेल्थरारोड में पुलिस का शर्मनाक चेहरा सामने आया है। खबर के मुताबिक मुताबिक सोनाडीह मेले में पशु व्यापारी के साथ पुलिस द्वारा दबंगई किये जाने का मामला प्रकाश में आया है। बेख़ौफ़ वर्दी धारी ने व्यापारी की न सिर्फ बंदूक के बट से बेरहमी से मारापीटा बल्कि हालत खराब होते देख वहां से खिसक लिया।

बताया जाता है कि शुक्रवार की रात मऊ जनपद के मुहम्मदाबाद गोहना पुलिस ने सोनाडीह मेले में मवेशी लेकर जा रहे व्यापारी को कलंदर के समीप रोक कर नजराना देने की पेशकश की ।

व्यापारी द्वारा असमर्थता जताने से आगबबूला हुए पुलिस कर्मी ने व्यापारी अजय सोनकर को मारपीट कर घायल कर दिया।यही नही व्यापारी की हालत खराब होते देख दबंग सिपाही अपनी बाइक छोड़ भाग निकला।

साथी व्यापारीयो ने घायल को मुहम्मदाबाद अस्पताल पहुंचाया लेकिन सूचना पर पहुंची पुलिस ने बवाल की आशंका देख रात को ही व्यापारियों को भगा दिया।

शनिवार की सुबह जब सभी व्यापारी किसी तरह सोनाडीह मेला पहुंचे तो जख्मी अजय सोनकर (35) निवासी ग्राम पल्हना नरसिंहपुर, थाना देवगांव, जिला आजमगढ़ की तबियत और बिगड़ने लगी।

तत्काल डायल 100 पुलिस की मदद से उसे सोनाडीह मेला से सीयर सीएचसी लाया गया, जहां गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सूचना पर स्थानीय पुलिस के कान खड़े हो गए।

इधर, साथी व्यापारियों में जबरदस्त आक्रोश व्याप्त है।

अजय सोनकर अपने साथी पशु व्यापारियों के साथ मेले में पिकअप से सुअर लेकर आजमगढ़ से सोनाडीह, बिल्थरारोड जा रहे थे। इस बीच मुहम्मदाबाद गोहना के घोसी-मुहम्मदाबाद मोड़ पर कलंदर के पास बाइक सवार मुहम्मदाबाद पुलिस ने जबरन गाड़ी रुकवाया और गालियां देते हुए पैसे की मांग करने लगा।

गाड़ी पर व्यापारी लहजू, डब्बू, डब्ल्यू, विशाल, सोनू, राजदेव, अजय सोनकर व चालक विजयी समेत करीब नौ लोग सवार थे। अजय ने सिपाही के गाली देने का विरोध करने लगा। इससे नाराज सिपाही ने बंदूक के बट से उसकी पिटाई शुरू कर दी।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago