Categories: बलिया

बलिया पुलिस ने गुम हुए मोबाइल फोन लौटाए, लोगों के चेहरे पर दिखी मुस्कान

बलिया पुलिस ने गंभीरता से कार्रवाई करते हुए 82 खोए हुए मोबाइल बरामद किए है। पुलिस ने सभी मोबाइलों को उनके मालिकों को सौंपा। अपने खोए मोबाइल पाकर लोगों के चेहरे पर खुशी दिखाई दी।

बता दें कि पुलिस ने सिविल लाइन स्थित सभागार में फोन गुम होने की शिकायत करने वाले मालिकों को बुलाया और उन्हें उनके मोबाइल सौंपे। पुलिस अधीक्षक देवरंजन वर्मा के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षकों ने संयुक्त रूप से पुलिस लाइन स्थित सभागार में प्रेसवार्ता कर एक—एक कर लोगों को उनका खोया हुआ एंड्राइड मोबाइल लौटाए। इस दौरान कुल 82 खोए हुए मोबाइल उनके असली हकदारों को लौटाए गए। बरामद किए गए मोबाइलों की कीमत लगभग 16 लाख रूपए है।

अपना खोया हुआ मोबाइल पाकर लोगों के चेहरे पर मुस्कान थी। बहेरी निवासी एक युवक ने बताया कि मैं बलिया पुलिस का तहे दिल से शुक्रिया अदा करना चाहता हूं। उन्होंने कहा कि बलिया पुलिस ने न सिर्फ होली के पहले किसी के चेहरे पर मुस्कान लाई, बल्कि एक मुस्लिम का मानो रोजा भी रब ने कबूल कर लिया।

इस दौरान सिविल लाइन स्थित कार्यालय में माहौल अच्छा रहा। निरीक्षक विश्वनाथ यादव प्रभारी सर्विलांस सेल, अजय यादव प्रभारी स्वाट टीम, मुख्य आरक्षी राकेश यादव सर्विलांस सेलमुख्य आरक्षी रोहित कुमार तमाम पुलिसकर्मियों का सहयोग सराहनीय रहा। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी अनिल कुमार झां और एएसपी दुर्गा प्रसाद तिवारी दक्षिणी मौजूद रहे।

Rashi Srivastav

Recent Posts

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

1 day ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

1 month ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

2 months ago