गुरु अंगद देव वेटनरी एंड एनिमल साइंस यूनिवर्सिटी लुधियाना के चौथे दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में बलिया के युवाओं को भी डिग्री प्रदान की गई। जिले के बांसडीह ब्लॉक के केवरा गांव के शिव कुमार मिश्रा की बहु डॉ शालिनी पाण्डेय पत्नी प्रीतम मिश्रा को पंजाब के राज्यपाल डॉ बनवारी लाल पुरोहित के द्वारा डॉक्टरेट की डिग्री प्रदान की गई है। उन्हें वेटनरी माइक्रोबायोलॉजी में PhD डिग्री प्रदान की गई है। शालिनी को पशु चिकित्सा विज्ञान में शोध के लिए विशेष दर्जा मिलने पर गांव क्षेत्र के लोगों में हर्ष व्याप्त है।
परिवार के सदस्य शालिनी को बधाईयां देने जुट गए हैं। शालिनी बचपन से ही पढ़ाई में अव्वल रही हैं, शिक्षा के क्षेत्र से उनका विशेष लगाव रहा है। यही वजह रही कि उन्होंने शादी के बाद भी अपनी पढ़ाई जारी रखी और PhD की डिग्री हासिल की। डिग्री मिलने के बाद अब उन्हें भविष्य में सुनहरे अवसर प्राप्त हो सकेंगे।
बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…
चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…