Categories: बलिया

ऑटो में छुटा महिला का बैग, बलिया पुलिस ने मिनटों में किया बरामद

बलिया। पुलिस का नाम सुनते ही लोगों के मन में नकारात्मक छवि बन जाती है लेकिन जनपद की पुलिस ने कुछ ऐसा काम किया, जिससे न सिर्फ लोगों का नजरिया बदला बल्कि पुलिस की तारीफों के चर्चे लोगों की जुबान पर हैं। बलिया पुलिस ने ईमानदारी की मिसान कायम की और ऑटो में छूटे बैग को बरामद कर महिला तक सुरक्षित पहुंचाया।

बता दें कि नगर कोतवाली क्षेत्र के प्रोफेसर नगर कॉलोनी निवासी प्रिया सिंह का पर्स ई-रिक्शा में छूट गया था। पर्स में 25000 नगद, मोबाइल व एटीएम कार्ड था। पर्स गुम जाने से महिला बुरी तरह परेशान हो गई। उसने तुरंत सूचना चौकी प्रभारी सिविल लाइन को दी।

महिला की शिकायत पर इसके तत्काल बाद सिविल लाइन चौकी इंचार्ज कमलेश पाठक तथा मार्सल सक्रिय हो गये। करीब दो घंटे के अथक प्रयास से पर्स बरामद कर लिया गया। चौकी इंचार्ज ने प्रिया सिंह के परिवार जनों को बुलाकर पर्स सुपुर्द कर दिया। बैग पाकर महिला के परिजनों के चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ गयी। पीड़ित ने पुलिस को धन्यवाद दिया। साथ ही पुलिस के इस काम की पूरी जनपद में प्रशंसा हो रही है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

3 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago