Categories: बलिया

बलिया- पुलिस की लापरवाही, चोरी की FIR कराने 2 महीने से गुहार लगा रहा फरियादी

बलिया। बार-बार शिकायत के बाद भी चोरी का मामला दर्ज ना होने से पीड़ित पक्ष परेशान है। नगरा पुलिस ने दो माह पहले हुई चोरी के मामले में अब तक मुकदमा दर्ज नहीं किया। इसके बाद पीडि़त ने आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत की। बावजूद पुलिस ने पीडि़त का मुकदमा दर्ज नहीं किया है। पीड़ित मुकदमा दर्ज करने के लिए बार-बार गुहार लगा रहा है। दरअसल बलुआ निवासी केदार नाथ उपाध्याय ने एसपी और मुख्यमंत्री पोर्टल पर की गई शिकायत में कहा है कि 5 जून 2021 को उनके घर पर तिलकोत्सव का कार्यक्रम था।

उपहार स्वरूप एक बैग में 1,80000 रुपये के अलावा 75000 रुपया और चांदी का बर्तन, चांदी का 5 सिक्का और 7 कसैली था। जिसे उसी रात किसी ने चुरा लिया। पीडि़त ने शिकायत में रूपेश चन्द चौबे निवासी पिपरपाती थाना बांसडीह रोड पर बैग चोरी करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी थी, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। जिसके बाद पीड़ित ने आईजीआरएस पोर्टल पर गुहार लगाई है। लेकिन तीन हफ्ते बाद भी पीड़ित का मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। प्रभारी निरीक्षक मायापति पांडेय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago