थाने से आजाद हुए युवक ने बलिया पुलिस पर लगाया संगीन आरोप, मचा हड़कंप

बलिया
जनपद के नगरा थाने में बंधक बनाये गये युवक का अजीब मामला सुर्खियों में है। नगरा थाने में करीब डेढ़ माह से बंधक युवक को पुलिस ने रविवार को मुक्त कराया। पुलिस के आलाधिकारियों की पहल पर हुई कारवाई से जहां युवक की आजादी मिली। युवक के घर पहुंचते ही लोगों ने राहत की सांस ली।

दर असल मामला है कि युवक हत्या का अरोपी है। मुकदजा दर्ज होने पर पुलिस उसे थाने उठा लायी। जिस पर कारवाई के बजाये उससे भोजन बनाने में लगा दिया। थाने से आजाद हुए युवक ने पुलिस पर आरोप लगाया है कि उसे छोड़ने से पहले उसका हस्ताक्षर सादे कागज पर पुलिस ने ले लिया है। बताया जा रहा है कि युवक के घर दो बार फोन करके डेढ़ लाख रूपये की मांग भी की गई थी।

मिली जानकारी के अनुसार नगरा थाना क्षेत्र के ताड़ीबड़ा गांव के एकभीटिया मौजे में एक विवाहिता ने गले मे फंदा डालकर आत्महत्या कर ली।विवाहिता के मायके पक्ष ने न्यायालय के आदेश पर विवाहिता के पति सुनील चौहान व उसके परिजनों पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था।

दहेज हत्या के आरोपित युवक को पुलिस 28 जून को थाने ले आई और तभी से थाने पर हिरासत में रखी हुई थी।पुलिस ने युवक से खाना बनाने आदि का काम ले रही थी। इसबीच युवक के परिजन सत्ता पक्ष के एक कार्यकर्ता से मुलाकात किए और अपनी व्यथा सुनाई। कार्यकर्ता ने मोटी रकम की मांग की और कहा कि रकम मिलने के बाद ही युवक छूट पाएगा। युवक के परिजनों के पास मोटी रकम की व्यवस्था नही हो पाई और तभी से युवक थाने में बंधक था।

इसकी भनक किसी तरह से पुलिस के आला अफसरों को लगी।भनक लगते ही पुलिस के अफसरों के कान खड़े हुए और युवक को रविवार की देर रात पुलिस थाने से मुक्त कर दिया।युवक का आरोप है कि पुलिस सादे कागज पर हस्ताक्षर कराकर मुझे छोड़ी। वही 11 अगस्त को रसड़ा सीओ के सामने ही पूछताछ हुई।

इस बाबत सीओ रसड़ा ने बताया कि मेरे सामने थाने में युवक से कोई पूछताछ नहीं हुई है। यदि कोई लिखित शिकायत आती है तो मैं जांच करूँगा।

बलिया ख़बर

Recent Posts

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

2 days ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

2 days ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

2 days ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

2 days ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

2 days ago

बांसडीह विधानसभा सर्वे 2027

बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…

2 days ago