Categories: बलिया

होली को लेकर बलिया पुलिस ने किए विशेष इंतजाम, 22 सेक्टर और जोनल में बांटा गया जिला

आज पूरे देश में होलिका दहन किया जाएगा और कल होली मनाई जाएगी। होली के त्यौहार को ध्यान में रखते हुए बलिया पुलिस ने विशेष इंतजाम किए हैं। पूरे जिले को कुल 22 सेक्टर और जोनल में बांटा गया है। पुलिस की कोशिश है कि होली के त्यौहार को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया जाए।

एएसपी दुर्गा प्रसाद तिवारी ने बताया कि होली का त्यौहार है, जिसमें होलिका दहन और रंगोत्सव का कार्यक्रम लोग धूमधाम से लोग मनाते हैं। इस क्रम में पुलिस की तरफ से सेक्टर और जोनल स्कीम लागू की गई है। पूरे जिले को कुल 22 सेक्टर और जोनल में बांटा गया है । दो सुपर जोन भी बनाए गए हैं। सभी में मजिस्ट्रेट की नियुक्ति डीएम ने की है और उन्हीं के अकॉर्डिंग पुलिस अधिकारियों की नियुक्ति हुई है। इसके अलावा बलिया के संवेदनशील थाने में जहां विवाद चल रहा था, वहां के लिए अलग से पिकेट की व्यवस्था और अलग से फोर्स की व्यवस्था की गई है।

एएसपी ने कहा कि संवेदनशील क्षेत्रों का चिन्हांकन करवाया गया है। वहां पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेंगे। होलिका दहन के समय जहां संवेदनशील स्थल है, वहां पुलिस बल की व्यवस्था रहेगी। जुलूस के कार्यक्रम वाली जगहों पर रंगोत्सव का कार्यक्रम होगा। इसके अलावा पीआरबी की भी रिरूटिंग की गई है।

एएसपी ने बताया कि जैसे मार्शल मोबाइल होती है अन्य थाने की जो मोबाइल है उनको इस तरह प्लान किया हुआ है कि जो हॉट-स्पॉट है। वहां पूरी व्यवस्थाएं की जाएगी।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 hour ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago