एक्शन में बलिया पुलिस, 25 हजार का इनामिया गिरफ्तार, तमंचा-कारतूस बरामद

बलिया डेस्क : सुखपुरा थाने की पुलिस जनपद देवरिया, गोरखपुर के डकैती के अभियोगों में वांछित 25 हजार के शातिर इनामिया अपराधी को नाजायज तमंचा/कारतूस व गांजा के साथ गिरफ्तार कर लिया।

उल्लेखनीय है कि बीती रात थाना सुखपुरा के इंस्पेक्टर विरेन्द्र यादव अपने हमराहियों के साथ सुखपुरा बाजार के यतिनाथ गेट के पास मौजूद थे तथा अपराध की रोकथाम एवं वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए आपस में विचार विमर्श कर रहे थे कि मुखबिर से सूचना मिली कि एक शातिर अपराधी जो कई जनपदों में अपराध किया है, सुखपुरा से गड़वार जाने वाले रोड पर वाहन का इन्तेजार कर रहा है ।

मुखबिर की सूचना पर विश्वास कर एक बारगी दबिश देकर सुखपुरा गड़वार चौराहे से 20-25 कदम गड़वार की तरफ जाने वाले रास्ते पर सुबह पकड़ लिया गया, जो पुलिस को देखकर भाग रहा था। पकड़े गये व्यक्ति से नाम पता पूछते हुए जामा तलाशी ली गयी तो अपना नाम राहुल नट उर्फ करिया उर्फ जुबराती पुत्र विशुनदेव यादव निवासी लारपुर थाना गड़वार जनपद बलिया बताया।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 days ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

6 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago