Categories: बलिया

बलिया के बेल्थरारोड में लॉरेंस का भाई बताकर दी धमकी, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू की

बलिया के उभांव थाना क्षेत्र में लॉरेंस विश्नोई का भाई बताकर एक युवक को धमकी देने का मामला सामने आया है। नगर के वार्ड नम्बर 4 निवासी पीड़ित युवक संतोष कुमार वर्मा पुत्र सत्यप्रकाश वर्मा ने इस सम्बन्ध में पुलिस को तहरीर देकर जानमाल की सुरक्षा की गुहार लगाई है। उसने पुलिस को धमकी सम्बन्धित ऑडियो भी उपलब्ध कराया है। फिलहाल पुलिस इस मामले में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

बता दें कि बेल्थरारोड में बदमाशों का आंतक काफी ज्यादा बढ़ गया है। हर किसी के साथ मारपीट की घटनाएं सामने आ रही हैं। इस मामले में युवाओं की एक गैंग चर्चा में है। गैंग में 15 से 20 की संख्या में 17 साल से लेकर 25 साल के युवा शामिल हैं। यही गैंग लगातार अपराधिक वारदातों को अंजाम दे रही है। ये गैंग कहीं भी 15 से 20 की संख्या में पहुंच अपने विरोधी को मारने में माहिर हैं। लोगों की माने तो इस गैंग को सफेद पोशी का भी वरदहस्त है। जिससे उन पर प्रभावी कार्रवाई नहीं हो पा रही है।

पिछले माह महावीर झंडा जुलूस में एक सभासद द्वारा इस गैंग का मामला उठाया गया था। सभासद ने आशंका जताई थी कि जुलूस के दौरान उक्त गैंग द्वारा गड़बड़ी फैलाई जा सकती है। इस पर उभांव एसएचओ विपिन सिंह ने उक्त गैंग के सदस्यों को चेतावनी दी थी। फिलहाल महावीर झंडा तो सकुशल सम्पन्न हो गया, लेकिन मारपीट की घटनाओं में लगातार ईजाफा हो रहा है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 days ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

6 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago