Categories: बलिया

बलिया- पाकिस्तान गई अंजू के ससुराल में पुलिस का पहरा ! गाँव वाले नाखुश

पाकिस्तान से सीमा हैदर के भारत आने के बाद अब भारत से अंजू के पाकिस्तान जाने का मुद्दा सुर्खियों में है। फेसबुक दोस्त से मिलने राजस्थान के भिवाड़ी से पाकिस्तान गई अंजू बलिया की बहू है। अंजू का बलिया कनेक्शन सामने आने के बाद पुलिस पूछताछ कर रही है। वहीं खरगपुरा गांव के लोग अपने गांव की बहू के इस कदम से नाखुश हैं।

दरअसल फेसबुक दोस्त नसरुल्लाह से मिलने राजस्थान के भिवाड़ी से पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्ता गयी अंजू का पति अरविंद बलिया के रसड़ा तहसील क्षेत्र के खड़गपुरा गांव का रहने वाला है। ऐसे में रसड़ा पुलिस ने खड़गपुरा में पट्टीदारों, पड़ोसियों व गांव के अन्य लोगों से अरविंद और उसके परिवार के लोगों के बारे में जानकारी जुटायी। जिसको लेकर सीओ फहीम कुरैशी का कहना है कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर छानबीन की। पता चला है कि वे लोग लम्बे समय से यहां नहीं आए हैं।

अंजू की वजह से अब खरगपुरा गांव चर्चा में आ गया है, लेकिन यहां के लोग अपने गांव की बहू के इस कदम से नाखुश हैं। बलिया जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने मंगलवार को बताया कि अंजू के बारे में पुलिस से जानकारी ली जा रही है। रसड़ा के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) मोहम्मद फहीम कुरैशी ने बताया कि अरविंद मूल रुप से बलिया के रसड़ा थाना क्षेत्र में परसिया ग्राम सभा के खरगपुरा का निवासी है, लेकिन उसका परिवार राजस्थान में ही रहता है। अरविंद का जन्म पैतृक गांव में हुआ था और वह ईसाई धर्म स्वीकार कर चुका है।

उन्होंने बताया कि अरविंद के पिता शिवनाथ भिवाड़ी में काम करते थे और उसका अपने पैतृक गांव से कोई जुड़ाव नहीं रहा। 2014 के बाद से अरविंद कभी अपने पैतृक गांव नहीं आया। अंजू, अरविंद के साथ केवल एक बार अपने देवर अनूप की शादी में शामिल होने के लिए 2014 में खरगपुरा आई थी। रिश्ते में अंजू की सास लगने वाली सुभावती ने बताया कि अरविंद के पिता शिवनाथ और मां ललिता देवी की मौत हो चुकी है। और वह अंजू के पाकिस्तान जाने से दुखी हैं।

अंजू के पति अरविंद ने राजस्थान के भिवाड़ी में कहा कि उसकी पत्नी जयपुर जाने की बात कहकर घर से निकली थी लेकिन बाद में उसके पाकिस्तान में होने की जानकारी मिली। खरगपुरा गांव के एक अन्य व्यक्ति अरविंद ने कहा कि उसे अंजू के पाकिस्तान जाने की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से मिली और उसे यह जानकर अच्छा नहीं लगा कि उसका गांव “गलत वजह से चर्चा में आ गया है। वहीं अंजू के पाकिस्तानी मित्र नसरुल्ला ने अंजू से प्रेम की खबर को नकार दिया और कहा कि अंजू वीजा अवधि पूरी होने पर 20 अगस्त को स्वदेश लौट जाएगी।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago