Categories: बलिया

बलिया पुलिस को मिली 13 नई कार और 2 बाइक, एसपी ने थाने के लिए रवाना किया

बलिया पुलिस को यूपी 112 की 13 अतिरिक्त स्कॉर्पियो और 2 बाइक मिली हैं। पुलिस अधीक्षक देव रंजन वर्मा ने जिले को प्राप्त वाहनों को हरी झंडी दिखाकर थाने के लिए रवाना किया। अब ये नए वाहन थाने पहुंच जाएंगे और पुलिस की कार्रवाईयों में मददगार साबित होंगे।

पुलिस अधीक्षक ने पुलिस परेड ग्राउंड से हरी झंडी दिखाकर वाहनों को रवाना करते हुए नई गाड़ियों पर तैनात कर्मियों को पीआरवी के रिस्पांस टाइम के सम्बन्ध में भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए।। उन्होंने सभी कर्मचारियों को ब्रीफ करते हुए उनके कर्तव्यों आदि के विषय में जानकारी दी। इसके साथ ही गाड़ियों के रख-रखाव के सम्बन्ध में निर्देश दिए।

बताया कि गाड़ियों के रख-रखाव में किसी भी प्रकार की लापरवाही न करें। आप चुस्त दुरूस्त रहें और आपकी गाड़ियां भी चुस्त-दुरुस्त रहनी चाहिए। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी अनिल कुमार झा, सीओ सदर शुभ सुचित, प्रभारी यूपी 112 निरीक्षक सियाराम यादव व प्रतिसार निरीक्षक सुभाष चन्द्र यादव व अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण मौजूद रहे।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 week ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago