Categories: बलिया

बलिया पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अवैध हथियार के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार

बलिया पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार के साथ 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। चेकिंग के दौरान पुलिस को ये सफलता मिली है। आरोपी बिहार के रहने वाले हैं और लंबे समय से आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे थे। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश कर दिया।

बता दें कि बलिया की स्वाट, सर्विलांस तथा थाना की संयुक्त पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को पकड़ा है। दरअसल पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी संबंधित मार्ग से गुजर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी करते हुए दोनों को हिरासत में ले लिया। पुलिस द्वारा पूछताछ किए जाने पर दोनों ने अपना नाम गुलशन कुमार पुत्र शम्भू सिंह, तथा टुन्नु सिंह उर्फ आलोक रंजन बताया। दोनों ने बतिया कि वो बिहार के रहने वाले हैं।

पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तों की तलाशी लिये जाने पर उनके कब्जे से एक प्रतिबंधित कार्बाइन 9 MM, 04 जिन्दा कारतूस तथा तीन तमंचा 315 बोर, 03 जिन्दा कारतूस बरामद किया गया।

रसड़ा के सीओ मोहम्मद फहीम कुरैसी ने बताया कि संदिग्ध अपराधियों को पकड़ने के लिए तुर्तीपार मेन रोड के पास चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी बीच मुखबिर की सूचना मिलने पर कार्रवाई की गई और आरोपियों को पकड़ा गया।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

2 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago