Categories: बलिया

बलिया में बेकाबू डंपर ने टेंपो को मारी टक्कर, हादसे में वृद्ध की मौत

बलिया के फेफना थाना क्षेत्र के खोरी पाकड़ मुबारकपुर गांव के सामने दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां गिट्टी से लदा डंपर बेकाबू होकर टेंपो से टकरा गया और फिर पेड़ में जा घुसा। बेकाबू डंपर की चपेट में आने से एक वृद्ध की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं घटना के बाद डंफर चालक मौके से फरार हो गया।

जानकारी के मुताबिक, खोरी पाकड़ मुबारकपुर गांव निवासी 65 वर्षीय हरिशंकर राजभर शुक्रवार की सुबह एनएच 31 पार कर रहे थे। इसी बीच, फेफना की तरफ से गिट्टी लाद कर आ रहा डंफर उन्हें चपेट में लेने के साथ ही सड़क किनारे खड़े टेंपो, फिर पेड़ से टकरा गया।

आसपास के लोग तेज आवाज सुनकर पहुंचे तो हरिशंकर राजभर का शव लहूलुहान अवस्था में रोड पर पड़ा था। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की जांच शुरू की। इधर हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं बेकाबू डंपर की चपेट में कई बिजली के पोल भी आए, जिससे सार्वजानिक संपत्ति को भी नुकसान पहुंचा है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

2 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago