Categories: बलिया

आगामी त्योहार के मद्देनजर बलिया एसपी ने किया पैदल मार्च, मौके पर समस्या का किया समाधान

बलिया में आगामी त्योहार बकरीद और श्रावण मास के दौरान कांवड़ को लेकर पुलिस एहतियात बरत रही है। जहाँ गुरुवार को पुलिस अधीक्षक ने बांसडीहरोड क्षेत्र में पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च निकाला। बांसडीहरोड क्षेत्र के परिखरा से शुरुआत हुई जो शंकरपुर बाजार, शंकरपुर तिराहा, शंकरपुर देवी माता मन्दिर से थाना बांसडीहरोड होते हुए कस्बा बांसडीहरोड पर पहुंचकर खत्म हुआ।

फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस अधीक्षक ने लोगों से बात भी की। बालिकाओं, महिलाओं और व्यापारियों के साथ ही आमजन से जनसंवाद स्थापित करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए सुरक्षा का एहसास दिलाया। इतना ही नहीं पैदल गस्त के दौरान आमजन की शिकायत पर तत्काल कार्रवाई करते हुए 3 जगह का अतिक्रमण भी हटवाया गया। 5 जगह पर अनावश्यक रूप से घूम रहे लड़को से पूछताछ/चेकिंग की। 12 लड़को को हिदायत देकर छोड़ा गया।

बता दें जनपद बलिया पुलिस शांति, सौहार्द और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कटिबद्ध और तत्पर है। वहीं गश्त के दौरान निरीक्षक चन्द्रभास्कर द्विवेदी (पी.आर.ओ), थानाध्यक्ष राज कुमार सिंह सहित पर्याप्त संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा ।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago