सेल्समैन की हत्या की गुत्थी सुलझाने में बलिया पुलिस अब तक नाकाम

बलिया। बीते गुरुवार को नगरा थाना क्षेत्र के ताड़ी बाड़ा गांव इलाके में बदमाशों द्वारा सेल्समैन की गोली मारकर की गई हत्या की गुत्थी सुलझा ना पुलिस के लिए चुनौती बनता जा रहा है ।

महकमा इस घटना का राजफाश करके पनप रहे जन आक्रोश को दबाने की जुगत में लगा है लेकिन घटना के 24 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं।

यही कारण है कि इलाकाई लोग थाना क्षेत्र में बढ़ती अपराधिक वारदातों के पीछे पुलिस की शिथिल कार्यप्रणाली को जिम्मेदार मान रहे हैं।  बहरहाल ,अनुराग इण्डेन गैस एजेंसी के सेल्समैन को दिन दहाड़े हत्या व लूट को लेकर आक्रोशित ग्रामीण सेल्समैन के शव को सड़क पर रखकर शुक्रवार की सुबह सड़क पर रखकर रोड जाम की खबर मिलते ही जिला प्रशासन हलकान हो गया है।

बलिया ज़िला के नगरा थाना क्षेत्र के ताड़ी बड़ा गाँव स्थित अनुराग इंडेन गैस एजेंसी के सेल्समैन नंदकिशोर को अज्ञात बाइक सवार दो बदमाशों ने गोली मारकर मौत कर दी और रुपयों से भरा बैग लेकर भाग निकले ।

सूचना पर पहुँची पुलिस आनन-फानन में सेल्समैन के शव लेकर बलिया चली गई। जिससे ग्रामीणों में काफी आक्रोश था।पुलिस सेल्समैन की पत्नी रीता देवी के तहरीर पर हत्या व लूट का मुकदमा अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध दर्ज कर ली।

उधर पोस्टमार्टम के बाद सेल्समैन का शव शुक्रवार सुबह ज्यो ही घर पहुंचने की खबर फैलते ही सैकड़ो ग्रामीण महिला व पुरुष शव के पास इक्कठा हो गए और शव को लेकर नगरा भीमपुरा मुख्य मार्ग जाम कर दिया।

पुलिसकर्मियों इन्हें मुख्य मार्ग को रोकने का प्रयास किया किन्तु आक्रोशित ग्रामीणों ने नही माने और नगरा भीमपुरा मार्ग के इंग्लिशिया गाँव के पास सड़क पर शव को रखकर पुलिस के खिलाफ आक्रोशित ग्रामीणों ने जमकर नारे बाजी करने लगे।

वाहनों का आवागमन ठप हो गया तथा दोनो तरफ लम्बी वाहनों की कतार लग गई। ग्रामीणों की जिद पर जाम की सूचना पर एडिशनल एसपी विजयपाल सिंह,सीओ रसड़ा केपी सिंह,एसडीएम बेल्थरारोड राधेश्याम,तहसीलदार रसड़ा शिवधर राम के अलावे पूर्व मंत्री घूरा राम सहित भारी पुलिसफोर्स व पीएसी मौके पर पहुँच गई।

प्रशासन जाम पर बैठी महिलाओ को समझाने का प्रयास किया तो जामस्थल पर पूर्वमंत्री घूरा राम पहुँचे तो ग्रामीणों की मांग के अनुरूप मृतक की पत्नी को एजेंसी पर काम, दोनो बच्चों की पढ़ाई वाला बिटिया की शादी का खर्च वहन करने के एक लाख रुपया देने का वादा किया, वही प्रशासन द्वारा किसान बीमा दुर्घटना का लाभ देने के वादे के साथ ग्रामीणों ने चार घंटे बाद जाम समाप्त कर दिया। तब जाकर राहत की सांस ली

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 days ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

5 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago