हिंदी दिवस पर आयोजित हुई विविध कार्यक्रम, हिंदी भाषा को और मजबूत बनाने पर रहा बल

बलिया। 14 सितंबर को हिंदी दिवस के अवसर पर जिले भर में विविध कार्यक्रम आयोजित हुए। कई जगह गोष्ठी आयोजित कर हिंदी भाषा को और मजबूत बनाने पर बल दिया गया।

इसी क्रम में दीवानी न्यायालय के सेंट्रल हॉल में प्रभारी सत्र न्यायाधीश विनोद कुमार सिंह की अध्यक्षता में हिंदी प्रचार प्रसार एवं विकास पखवाड़ा की शुरुआत हुई।

न्यायिक अधिकारियों ने दीप जलाकर इस पखवाड़े का शुभारंभ किया। प्रभारी सत्र न्यायाधीश विनोद कुमार सिंह ने कहा कि भाषा के बिना जीवन गूंगा होने के समान है। इसलिए आवश्यकता है कि हिंदी भाषा की उन्नति और विकास के लिए कदम उठाए जाएं। तभी हिंदी पखवाड़ा दिवस मनाने की सार्थकता सिद्ध होगी।

सिविल जज राकेश कुमार ने हिंदी भाषा को और सुदृढ़ बनाने के लिए स्वयं में रुचि पैदा करने की जरूरत पर बल दिया। साथ ही सभी से अपेक्षित सहयोग की असमर्थता जताई।

कार्यक्रम को सीजेएम मोहम्मद आजाद, राकेश कुमार कुशवाहा, विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव पूनम कर्णवाल, न्यायाधीश आलोक कुमार पराशर, बीके लाल, प्रणविजय सिंह, अमित मालवीय, अनुज ठाकुर, विमलेश सरोज यशपाल जी विजय भान मृत्युंजय कुमार, अविनाश मिश्रा, वरिष्ठ अधिवक्ता बृजेश कुमार सिंह, विवेकानंद यादव आदि उपस्थित रहे। संचालन अशोक कुमार ओझा ने किया।

बलिया ख़बर

Recent Posts

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमुना राम पीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण, वन महोत्सव-2026 का आयोजन

बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…

2 days ago

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

1 week ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

3 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

3 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

3 weeks ago