बलिया – लॉकडाउन के बीच सिपाही ने प्रेग्नेंट महिला को सड़क पर घसीट कर मारा, रिकॉर्ड हुई पूरी घटना, लाइन हाजिर

बलिया डेस्क : लॉकडाउन है पूरे देश में. कोरोना वायरस से बचाव के लिए शासन और प्रशासन मशक्कत में लगा हुआ है लेकिन इस बीच लॉकडाउन का पालन कराने के लिए पुलिस जिस तरह के कठोर कदम उठा रही है उस पर भी तमाम तरह के सवाल उठ रहे हैं. अब बलिया से एक बेहद शर्मनाक वीडियो सामने आया है जिसमे देखा जा रहा है कि एक पुलिस वाला सड़क पर घसीट घसीट कर महिला को मार रहा है.

balliakhabar.com

मामला सहतवार थाने के सामने का है जहाँ अपने घर के बाहर बैठी पेग्नेंट महिला सहित दो महिला को पुलिस ने लाठियों से जमकर पीटा. हालाँकि इस पूरी घटना को किसी ने कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया जिसके बाद अब महिलाओं को पीटने वाले कांस्टेबल को लाइन हाजिर कर लिया गया है.
इस मामले में एसपी देवेंद्र नाथ ने बताया कि कांस्टेबल आशुतोष सिंह को लाइन हाजिर करने के साथ बांसडीह सीओ दीपचंद को जांच सौंप दी गयी है.

उधर पुलिस का कहना है कि घर की महिलाएं बाहर एक साथ कई संख्या में बैठी हुई थी जिसे मना करने पर महिलाएं गाली गलौज करने के साथ सिपाही का कालर पकड़ लिया था.
बहरहाल कांस्टेबल आशुतोष सिंह की इस हरकत को किसी भी लिहाज़ से सही नहीं ठहराया जा सकता. लेकिन पुलिस के आला अधिकारीयों ने तत्काल इसे संज्ञान लेते हुए जाँच के आदेश दे दिए हैं.

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 hour ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago