बलिया पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब की तस्करी कर रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से 172 लीटर अवैध शराब भी बरामद की है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, पकड़ा गया आरोपी अपने कुछ सहयोगियों के साथ नाव पर शराब लादकर बिहार ले जाने की फिराक में था। पुलिस को जब उनके इरादों की भनक लगी तो दूसरी नाव से इनके धरपकड़ में लग गई। एएसपी दक्षिणी कृपा शंकर ने इस बाबत जानकारी मीडिया से साझा की है। उन्होंने बताया कि पुलिस को इस बाबत सूचना मिली थी कि कुछ व्यक्ति अंग्रेजी शराब को नाव पर लादकर नदी के रास्ते बिहार ले जाने की फिराक में हैं। इसके बाद पुलिस ने दूसरी नाव से, तस्करी के लिए उपयोग में लाई जा रही नाव को पकड़ा।
हालांकि नाव पर बैठे तस्कर जैसे ही पुलिस की नाव करीब आते देखे, वह नदी में कूद गए। इनमें से एक आरोपी जितेन्द्र निषाद को पुलिस ने पकड़ लिया है। पकड़े गए आरोपी के पास से 20 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की गई है। इसमें शराब की कुल मात्रा 172.80 लीटर है।
बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…
जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…