बलिया पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक फर्जी रेलवे अधिकारी को गिरफ्तार किया है। आरोपी खुद को रेलवे अधिकारी बताकर लोगों से ठगी की वारदात को अंजाम दे रहा था। आरोपी की बातों में फंसकर अब तक कई लोग लाखों की रकम गंवा चुके हैं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
अपर पुलिस अधीक्षक कृपा शंकर ने बताया कि आरोपी का नाम राजीव रंजन मिश्र है और वो बिहार का निवासी है। आरोपी फर्जी रेलवे अधिकारी बनकर लोगों से ठगी कर रहा था। दिसंबर 2023 में आरोपी और उसके भाई आशुतोष मिश्रा ने प्रभाकर तिवारी को रेलवे में स्क्रैप ठेका दिलाने के बहाने 1.5 लाख रुपये ठग लिए। आरोपियों ने प्रभाकर की इनोवा गाड़ी भी अपने पास रखी और बेटे को रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर 7.9 लाख रुपये ठग लिए।
पैसे वापस मांगने पर आरोपियों ने प्रभाकर को अपहरण की धमकी दी। राजीव ने इंद्रकांत मिश्रा ने उनके बेटे की नौकरी के नाम पर 7 लाख रुपये ठगे। राजीव ने बलिया में ब्यासी पुल के पास उसे जान से मारने की धमकी भी दी। इन दोनों मामलों में जांच शुरू हुई और पुलिस ने राजीव रंजन को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान पुलिस ने आरोपी के पास से आपत्तिजनक चीजें भी बरामद की हैं।
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…
बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…
बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…