बलिया पुलिस ने अभियान चलाकर पकड़े 53 आरोपी, इन थानों की टीम को पुरस्कृत करेंगे एसपी

बलिया। बलिया पुलिस लगातार अपराधियों पर अपना शिकंजा कस रही है। बलिया पुलिस अधीक्षक राजकरन नय्यर के निर्देश पर फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। एसपी के आदेशों के अनुपालन में और बलिया अपर पुलिस अधीक्षक के कुशल पर्यवेक्षण में जनपद पुलिस ने न्यायालय द्वारा जारी गैर जमानतीय वारंट तथा जमानतीय वारंट से संबंधित अभियुक्तों की गिरफ्तारी/निस्तारण के संबंध में एक विशेष अभियान चलाया गया।

जिसमें कार्यवाही करते हुए पुलिस द्वारा गैर जमानतीय वारंट से संबंधित अभियुक्तों को हिरासत में लिए गया। जिलेभर में थाना-कोतवाली पुलिस द्वारा वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया गया था जिसमें की कुल 53 वारंटी पकड़े गए।

साथ ही पूरी कार्यवाही के दौरान 62 जमानतीय वारंट से संबंधित अभियुक्तों को वारंट तामील कराया गया। अपराधियों के खिलाफ पूरी कार्यवाही में सबसे अच्छा प्रदर्शन बांसडीह थाने का रहा तथा थाना नरही का रहा। जिसके लिये पुलिस अधीक्षक ने दोनों थानों की टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की गयी है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 days ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

1 week ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago